Jamiat Ulema-E-Hind Boycott The Surya Namaskar Program: जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने राजस्थान के स्कूलों में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के बहिष्कार का किया आव्हान 

Jamiat Ulema-E-Hind Boycott The Surya Namaskar Program : जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने मंगलवार को राजस्थान सरकार से स्कूलों में सूर्य नमस्कार अभ्यास करवाने से संबंधित आदेश को तत्काल वापस लेने को कहा.

Credit - ( Latestly.Com )

Surya Namaskar Program: जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने मंगलवार को राजस्थान सरकार से स्कूलों में सूर्य नमस्कार अभ्यास करवाने से संबंधित आदेश को तत्काल वापस लेने को कहा. राजस्थान की भाजपा सरकार ने 15 फरवरी को सूर्य सप्तमी के दिन से सभी स्कूलों में सूर्य नमस्कार कराने का आदेश जारी किया है. जमीयत ने राज्यभर के मुस्लिम समुदाय से सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का बहिष्कार करने का आह्वान किया है. जमीयत ने इस मामले को राजस्थान हाईकोर्ट में भी चुनौती दी है. अगली सुनवाई बुधवार को होगी. संगठन ने इसे धार्मिक मामलों में खुला हस्तक्षेप बताया है और मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वे 15 फरवरी को सूर्य सप्तमी पर छात्रों को स्कूल न भेजें और समारोह का बहिष्कार करें.

जमीयत के प्रदेश महासचिव अब्दुल वाहिद खत्री ने कहा कि जमीयत ने स्पष्ट किया है कि बहुसंख्यक हिंदू समाज में सूर्य को देवता के रूप में पूजा जाता है. उन्होंने कहा, “इस अभ्यास में छंद और प्रणामासन, अष्टांग नमस्कार आदि जैसी क्रियाएं पूजा का एक रूप हैं और इस्लाम धर्म में अल्लाह के अलावा किसी और की पूजा करना अस्वीकार्य है. यह भी पढ़े: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सूर्य नमस्कार का किया विरोध, कहा- इस्लाम इसकी अनुमति नहीं देता

मुस्लिम समुदाय के लिए इसे किसी भी रूप या स्थिति में स्वीकार करना संभव नहीं है.” उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश के लोकतांत्रिक ढांचे को नुकसान पहुंचाएगा और 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्‍वास' के नारे पर सवालिया निशान लगाएगा. इस मामले को लेकर उसने हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की है, जिस पर 14 फरवरी को सुनवाई होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Jaipur Shocker: गर्भवती महिला से दिनदहाड़े छेड़छाड़, लापरवाही बरतने पर एएसआई और हेड कांस्टेबल सस्पेंड (Watch Video)

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड