जामिया फायरिंग: प्रियंका गांधी बोलीं- BJP सरकार के मंत्री भड़काऊ बयान देंगे तो यही होगा, पीएम मोदी को जवाब देना चाहिए

नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर देश में घमासान शुरू है. लगातार इस मसले पर विपक्ष की तरफ से बयानबाजी भी जारी है. वही राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. सीएए और एनआरसी को लेकर जामिया के बाहर भी विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी दौरान गुरूवार को प्रदर्शन के दौरान एक शख्स अचानक आया और उसने पहले बंदूक लहराई और फिर फायरिंग कर दी.

पीएम मोदी और प्रियंका गांधी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली. नागरिकता कानून (CAA) और एनआरसी (NRC) को लेकर देश में घमासान शुरू है. लगातार इस मसले पर विपक्ष की तरफ से बयानबाजी भी जारी है. वही राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महज कुछ ही दिन बचे हैं. बावजूद इसके रोजगार, महंगाई सहित तमाम जरूरी मुद्दों पर चर्चा करने की बजाय बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी शाहीन बाग को लेकर एक दूसरे पर हमलावर है.दूसरी तरफ सीएए और एनआरसी को लेकर जामिया के बाहर भी विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी दौरान गुरूवार को प्रदर्शन के दौरान एक शख्स अचानक आया और  उसने पहले बंदूक लहराई और फिर फायरिंग कर दी. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और जांच जारी है. इस मामले पर अब राजनीति शुरू हो गयी है. इसे लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने पीएम मोदी पर हमला बोला है.

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि जब बीजेपी सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है. प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं? वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ? वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ?” यह भी पढ़े-जामिया गोलीकांड: आरोपी राम भगत ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने से पहले घटनास्थल से किया फेसबुक लाइव, पूछताछ जारी

प्रियंका गांधी का ट्वीट-

जानकारी के अनुसार जामिया इलाके में नागरिकता कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान गोली चलाने वाले युवक की पहचान 19 वर्षीय राम भगत गोपाल शर्मा के रूप में हुई है. वह  यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर इलाके का रहने वाला है. दूसरी तरफ रामभक्त गोपाल  नाम से बनाए गए फेसबुक आईडी से आरोपी ने घटनास्थल से ही वीडियो लाइव किया. इसमें लिखा था कि ' शाहीन भाग खेल खत्म'.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड