जयपुर: राहुल गांधी ने बोला पीएम मोदी पर हमला, कहा- जनता की अदालत से भाग गया छप्पन इंच की छाती वाला चौकीदार

उन्होंने कहा कि जब जनता की अदालत, लोकसभा में राफेल मामले पर चर्चा हो रही थी तो प्रधानमंत्री मोदी पंजाब में एक विश्वविद्यालय में भाषण दे रहे थे। राहुल ने कहा, ‘‘चौकीदार ने चोरी की है और चौकीदार डरकर भाग गया। छप्पन इंच की छाती वाला चौकीदार जनता की अदालत से भाग गया।’’

राहुल गांधी व पीएम नरेन्द्र मोदी (Photo Credits PTI)

जयपुर: राफेल विमान सौदे पर लोकसभा में चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैर हाजिरी को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि ‘‘छप्पन इंच की छाती वाले प्रधानमंत्री लोकसभा में कदम नहीं रख पाए.’’ उन्होंने कहा कि जब जनता की अदालत, लोकसभा में राफेल मामले पर चर्चा हो रही थी तो प्रधानमंत्री मोदी पंजाब में एक विश्वविद्यालय में भाषण दे रहे थे. राहुल ने कहा, ‘‘चौकीदार ने चोरी की है और चौकीदार डरकर भाग गया. छप्पन इंच की छाती वाला चौकीदार जनता की अदालत से भाग गया.’’ इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं है और इसके अन्य स्थायी विकल्पों पर विचार करना होगा. राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने पर मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ही मालिक है और हम यहां सेवा करने आए हैं.

राफेल सौदे में कथित अनियमितताओं का आरोप दोहराते हुए राहुल ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए तथा संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) बननी चाहिए.

राहुल ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने राफेल सौदे पर जनता की अदालत में सवाल उठाए और कांग्रेस पार्टी ने कहा कि मोदी जी आप सामने आइए. राफेल मामले में कांग्रेस पार्टी अपनी बात रखेगी और आप अपनी बात रखिए. आपने देखा होगा कि छप्पन इंच की छाती वाले प्रधानमंत्री लोकसभा में एक मिनट के लिए भी नहीं आ पाए. ढाई घंटे रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाषण दिया। वह हमारे सवाल का जवाब नहीं दे पाईं. लेकिन मोदी ने एक मिनट के लिए लोकसभा में अपना चेहरा नहीं दिखाया.’’

यह भी पढ़े:  दिग्विजय सिंह का सनसनीखेज आरोप, मध्य प्रदेश सरकार गिराने के लिए बीजेपी विधायकों को दे रही है 100 करोड़ रुपये का लालच

राहुल ने कहा, ‘‘ लोकसभा में राफेल मामले पर चर्चा हो रही है, नरेंद्र मोदी जी पंजाब भाग गए और वहां की एक यूनिवर्सिटी में भाषण देते हैं. मगर जनता की अदालत में, मोदी जी ने एक मिनट भी लोकसभा में कदम नहीं रखा. चौकीदार ने चोरी की है और चौकीदार डरकर भाग गया. जनता की अदालत से छप्पन इंच की छाती वाला चौकीदार भाग गया. और एक महिला से कहता है... कि सीतारमण जी से कहता है ... कि आप मेरी रक्षा कीजिए, मैं अपनी रक्षा नहीं कर पाउंगा। ढाई घंटे वह महिला रक्षा नहीं कर पाईं.’’

इसके साथ ही राहुल ने कहा कि रक्षा मंत्री सीतारमण ढाई घंटे बोलने के बावजूद कांग्रेस के सीधे साधे सवाल का हां या ना में जवाब नहीं दे पायीं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\