INX Media Case: पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर बोली इंद्राणी मुखर्जी- ये तो गुड न्यूज है
आईएनएक्स मीडिया केस में सरकारी गवाह बनीं इंद्राणी मुखर्जी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी को गुड न्यूज बताया है. दरअसल, इंद्राणी मुखर्जी से जब चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा यह तो अच्छी खबर है.
आईएनएक्स मीडिया केस (INX Media Case) में सरकारी गवाह बनीं इंद्राणी मुखर्जी (Indrani Mukerjea) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम (P Chidambaram) की गिरफ्तारी को गुड न्यूज (Good News) बताया है. दरअसल, इंद्राणी मुखर्जी से जब चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा यह तो अच्छी खबर है. दरअसल, अपनी बेटी की हत्या के मामले में जेल में बंद मीडिया कारोबारी इंद्राणी मुखर्जी आईएनएक्स मीडिया केस में 11 जुलाई को सरकारी गवाह बन गई थी. इंद्राणी मुखर्जी के बयान के आधार पर ही चिदंबरम को सीबीआई (CBI) ने गिरफ्तार किया गया था.
बता दें कि आईएनएक्स मीडिया केस कंपनी के प्रमोटर पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी द्वारा विदेशी निवेश मंजूरी पाने के लिए रिश्वत के आरोपों से संबंधित है. पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी दोनों ही इंद्राणी की पहले विवाह से हुई बेटी की कथित रूप से हत्या करने के लिए जेल में बंद हैं. यह भी पढ़ें- INX Media Case: पी चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ईडी की गिरफ्तारी पर एक दिन के लिए रोक.
Indrani Mukerjea, who turned approver in INX Media case, on being asked about arrest of P Chidambaram: It's good news that P Chidambaram has been arrested. (file pic) pic.twitter.com/McwrbOUZTP
— ANI (@ANI) August 29, 2019
इंद्राणी मुखर्जी ने आरोप लगाया था कि वह चिदंबरम से उनके कार्यालय में और बाद में उनके बेटे से दक्षिणी दिल्ली स्थित एक पांच सितारा होटल में मिली थी जहां उसे कार्ति को एक विदेशी बैंक खाते में भुगतान करने के लिए कहा गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2019 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

