PM Narendra Modi ने की फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron से बात, कोरोना काल में मदद के लिए किया शुक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बुधवार को टेलीफोन पर बातचीत की. इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों को कोविड महामारी के दौरान फ्रांस से मिली मदद को लेकर शुक्रिया कहा. इसके साथ ही दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की.

पीएम मोदी (Photo Credits: DD News)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बुधवार को टेलीफोन पर बातचीत की. इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों को कोविड महामारी के दौरान फ्रांस से मिली मदद को लेकर शुक्रिया कहा. इसके साथ ही दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की.

वहीं दोनों नेताओं ने भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने तथा कोरोना महामारी के बाद अर्थव्यवस्था की बहाली के लिए मिलकर काम करने का फैसला किया. साथ ही पिछले दिनों संपन्न भारत-यूरोपीय संघ शिखर वार्ता के सकारात्मक परिणामों को संतोषजनक बताया.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की रणनीति के चलते चेक-मेट हुआ Mehul Choksi, डोमिनिका जल्द भारत को सौंपेगा

पीएम ने दिया राष्ट्रपति मैक्रों को भारत आने का न्योता:

दोनों नेताओं ने इस बात पर भी सहमति जताई कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापक मुक्त व्यापार और निवेश समझौते को लेकर फिर से बातचीत शुरू करना एक स्वागत योग्य कदम है. दोनों पक्षों ने भारत और फ्रांस के रणनीतिक साझेदारी के हाल के वर्षों में और मजबूत होने पर खुशी जाहिर की और उम्मीद जताई कि कोविड युग के बाद भी दोनों ऐसे ही मिल कर काम करेंगे. पीएम मोदी ने हालात सामान्य होने की परिस्थिति में राष्ट्रपति मैक्रों को भारत आने का न्योता भी दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\