देश

India-China Face-Off in Ladakh: कांग्रेस का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा-पिछले 43 दिन देश कभी नहीं भूलेगा, प्रधानमंत्री कई सालों से हैं मौन

भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी के पास हुई हिंसक झड़प में जहां भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए हैं. वहीं चीन को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. इसके साथ ही देश में इस मुद्दे पर जमकर राजनीतिक बयानबाजी हो रही है. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है और बॉर्डर पर क्या हुआ ये जानना चाहते हैं. इस मसले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है.

India-China Face-Off in Ladakh: कांग्रेस का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा-पिछले 43 दिन देश कभी नहीं भूलेगा, प्रधानमंत्री कई सालों से हैं मौन
कांग्रेस और पीएम मोदी (Photo Credits-Wikimedia Commons and Facebook)

नई दिल्ली. भारत और चीन के सैनिकों (India-China Face-Off in Ladakh) के बीच गलवान घाटी (Galwan Valley) के पास हुई हिंसक झड़प में जहां भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए हैं. वहीं चीन को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. इसके साथ ही देश में इस मुद्दे पर जमकर राजनीतिक बयानबाजी हो रही है. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है और बॉर्डर पर क्या हुआ ये जानना चाहते हैं. इस मसले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और रणदीप सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने मोदी सरकार (Modi Govt) पर तीखा हमला बोला है. इसी बीच कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर पीएम मोदी पर वार किया गया है.

कांग्रेस के अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा गया कि ये पिछले 43 दिन देश कभी नहीं भूलेगा। वैसे तो प्रधानमंत्री कई सालों से मौन हैं. मगर देश की सम्प्रभुता और अखंडता पर प्रधानमंत्री मोदी का ये मौन पूरे देश को अखर रहा है. यह भी पढ़ें-India-China Face-Off in Ladakh: राहुल गांधी के बाद अब रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल  

कांग्रेस का ट्वीट-

गौर हो कि इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि 20 जवानों के शहादत से पूरे देश में भारी गुस्सा है. पूरे देश को हमारे वीर सपूतों के शौर्य पर गर्व है उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दें भारत मां की अस्मिता की रक्षा की है. चीनी सेना के इस दुस्साहस पर पीएम मोदी और केंद्र सरकार ने मौन साध लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2020 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).