India-China Border Tension: राहुल गांधी का चीन विवाद को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला, वीडियो जारी कर कही ये बड़ी बात

भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर तनाव खत्म नहीं हुआ है. लदाख के गलवान घाटी में दोनों सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद हालात और भी तनावपूर्ण हो गए हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस लगातार केंद्र पर हमलावर है. इसी कड़ी में एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर चीन विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. राहुल ने पीएम मोदी की इमेज के आसपास पुरे विवाद को रखा हुआ है.

राहुल गांधी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली. भारत-चीन के बीच बॉर्डर (India-China Border Tension) पर तनाव खत्म नहीं हुआ है. लदाख के गलवान घाटी (Galwan Valley) में दोनों सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद हालात और भी तनावपूर्ण हो गए हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस (Congress) लगातार केंद्र पर हमलावर है. इसी कड़ी में एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वीडियो जारी कर चीन विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर हमला बोला है. राहुल ने पीएम मोदी की इमेज के आसपास पुरे विवाद को रखा हुआ है.

राहुल गांधी ने वीडियो में कहा कि सत्ता में आने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने एक नकली मजबूत छवि गढ़ी. यह उनकी सबसे बड़ी ताकत थी. जो कि अब भारत की सबसे बड़ी कमजोरी है. उन्होंने कहा कि मोदी के सामने एक मजबूत नेता की इमेज बनाए रखना मजबूरी है. बॉर्डर पर जारी तनाव के बावजूद इसलिए चीन प्रधानमंत्री की इमेज को नुकसान पहुंचा रहा है. यह भी पढ़ें-India-China Border Tension: राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा-वर्ष 2014 के बाद से प्रधानमंत्री की गलतियों ने देश को कमजोर किया

राहुल गांधी का ट्वीट-

राहुल गांधी यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि मुझे लगता है पीएम नरेंद्र मोदी दबाव में आ गए हैं. राहुल ने कहा कि चीनी हमारे सीमा में आज बैठे हैं और पीएम कह रहे हैं कि वह नहीं बैठे हुए हैं. इन बातों से यह साफ झलकता है कि कि वह अपनी इमेज को लेकर चिंता में हैं और उसी का ही बचाव कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\