India-China Border Tension: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर जुबानी हमला, कहा- चीन के सामने खड़े होना तो दूर, प्रधानमंत्री में नाम लेने की भी हिम्मत नहीं

राहुल गांधी ने पीएम पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि चीन के सामने खड़े होना तो दूर प्रधानमंत्री में नाम लेने की भी हिम्मत नहीं है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि चीन के सामने खड़े होना तो दूर भारत के प्रधानमंत्री में उनका नाम लेने की हिम्मत नहीं है. इस बात से इनकार करना कि चीन हमारे क्षेत्र में नहीं है और वेबसाइटों से दस्तावेजों को हटाने से तथ्य बदलने वाले नहीं है.

पीएम मोदी और राहुल गांधी (File Photo)

नई दिल्ली: भारत-चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव (India-China Border Tension) खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों सेनाओं के बीच कई बार कमांडर स्तर की बातचीत हुई है. बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं निकल सका है. दूसरी तरफ विपक्ष की भूमिका अदा कर रही कांग्रेस  (Congress) इस मसले को लेकर हमलावर है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर हमला बोला है. एक दिन के भीतर चीन के साथ जारी तनाव को लेकर राहुल का यह दूसरा ट्वीट है.

राहुल गांधी ने पीएम पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि चीन के सामने खड़े होना तो दूर प्रधानमंत्री में नाम लेने की भी हिम्मत नहीं है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि चीन के सामने खड़े होना तो दूर भारत के प्रधानमंत्री में उनका नाम लेने की हिम्मत नहीं है. इस बात से इनकार करना कि चीन हमारे क्षेत्र में नहीं है और वेबसाइटों से दस्तावेजों को हटाने से तथ्य बदलने वाले नहीं है. यह भी पढ़ें: India-China Border Tension: LAC मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी फिर लिया आड़े हाथ, पूछा-पीएम मोदी क्यों झूठ बोल रहे हैं?

देखें ट्वीट-

ज्ञात हो कि इससे पहले आज सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एलएसी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथ लेते हुए सवाल पूछा था कि पीएम आखिर क्यों झूठ बोल रहे हैं. दरअसल लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में इंडियन आर्मी के 20 जवान शहीद हुए थे. तब से बॉर्डर पर हालात और भी तनावपूर्ण बना हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड