VIDEO: 'गरीबी हटाने के नाम पर कुछ लोग 'अरबपति' बन गए': पीएम मोदी का सिवान से तीखा वार, कांग्रेस-RJD पर कसा तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सिवान से विपक्ष पर बड़ा हमला बोला. एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया.
PM Modi Siwan Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सिवान से विपक्ष पर बड़ा हमला बोला. एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए लालायित ये पार्टियां सिर्फ अपने परिवारों का विकास चाहती हैं, जबकि हमारी सरकार पूरे देश के समग्र विकास के लिए काम कर रही है. बिहार को एक बार फिर पुराने ‘जंगलराज’ से बचाना है. पीएम मोदी ने जनता से अपील की है कि वे आने वाले चुनाव में उन लोगों को पूरी तरह से नकार दें, जिन्होंने बिहार को लूटा और विकास को पीछे धकेल दिया.
प्रधानमंत्री ने कहा, “हम कहते हैं ‘सबका साथ, सबका विकास’, लेकिन कांग्रेस और आरजेडी का नारा है ‘परिवार का साथ, परिवार का विकास’. कांग्रेस के ‘लाइसेंस राज’ की वजह से देश में गरीबी आई. उनके नेता अमीर होते गए और जनता गरीब बनी रही.”
'गरीबी हटाने के नाम पर कुछ लोग 'अरबपति' बन गए'
सीवान, बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा "गरीबी हटाने का सपना दिखाकर कुछ परिवार करोड़पति अरबपति हो गए। पिछले 11 वर्षों से हमारी सरकार गरीब के रास्ते की हर मुश्किल को दूर करने में जुटी है और आगे भी जुटी रहेगी... pic.twitter.com/wnYvZo97q7
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 20, 2025
जनता का भरोसा जीतने की कोशिश
पीएम मोदी ने मंच से कहा, ''आज का बिहार नए विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है. अब सड़कें, बिजली, शिक्षा, और स्वास्थ्य सुविधाएं हर गांव तक पहुंच रही हैं. जो लोग कल तक अपराध को बढ़ावा देते थे, अब उन्हें जवाब जनता देगी.”
उन्होंने यह भी याद दिलाया कि कैसे केंद्र सरकार गरीबों के लिए आवास, मुफ्त राशन, शौचालय और आयुष्मान भारत योजना के जरिए असली बदलाव लेकर आई है.
RJD के गढ़ में सीधी टक्कर
सिवान और उसके आसपास के जिले जैसे गोपालगंज और छपरा आरजेडी के मजबूत गढ़ माने जाते हैं. ऐसे में यहां से पीएम मोदी का परिवारवाद पर हमला करना साफ संकेत देता है कि बीजेपी-जेडीयू गठबंधन इन इलाकों में भी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है.
पिछले पांच महीनों में प्रधानमंत्री मोदी की यह पांचवीं बिहार यात्रा है, जो इस बात का संकेत है कि एनडीए बिहार में चुनाव को लेकर पूरी तरह एक्टिव मोड में आ चुका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

