पीएम मोदी की बधाई का रिटर्न गिफ्ट देंगे इमरान खान, पाकिस्तान जल्द ही करेगा ये बड़ा ऐलान
तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पार्टी अगले महीने होने वाले शपथग्रहण समारोह के लिए पीएम मोदी को बुलाने पर विचार कर रही है.
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आम चुनाव में जीत हासिल करने वाले इमरान खान 11 अगस्त को पाकिस्तान के पीएम पद की शपथ लेंगे. अपने इस शपथ ग्रहण समारोह में वह पीएम नरेंद्र मोदी को बुला सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 2014 में सत्ता में आए थे, तब अपने शपथ ग्रहण में पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ समेत पड़ोसी देशों के कई राष्ट्र प्रमुखों को बुलाया था. इसे अभूतपूर्व कदम बताया गया था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान भारत से दोस्ती बढ़ाने के लिए पीएम मोदी को अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित कर सकते हैं.
तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पार्टी अगले महीने होने वाले शपथग्रहण समारोह के लिए पीएम मोदी को बुलाने पर विचार कर रही है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान के नेतृत्व में पीटीआई पाकिस्तान में सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है. 25 जुलाई को हुए नैशनल असेंबली के चुनाव में पीटीआई को कुल 115 सीटें मिली हैं. इमरान 11 अगस्त को शपथग्रहण करने वाले हैं.
PTI के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने कहा, 'पीटीआई कोर कमिटी पीएम मोदी समेत सार्क के नेताओं को बुलाने पर विचार कर रही है. जल्द ही इस बारे में कोई निर्णय लिया जा सकता है.
गौरतलब है कि इससे पहले नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तानी के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान से बात की है. उन्होंने फोन पर इमरान खान को चुनावों में मिली जीत पर बधाई दी है. पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के बाद पीएम मोदी ने इमरान खान को फोन कर उन्हें जीत की बधाई दी है. मोदी ने इमरान से कहा, 'मैं आशा करता हूं कि पाकिस्तान में लोकंतत्र की जड़ें और मजबूत होंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2018 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

