VIDEO: 'राहुल गांधी PM होते तो PoK भारत में होता', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, सीजफायर पर उठाया सवाल
तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ए. रेवन्त रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला है. हैदराबाद में 'जय हिंद रैली' के दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होते, तो आज पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) भारत का हिस्सा होता.
CM Revanth Reddy on Operation Sindoor: तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ए. रेवन्त रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला है. हैदराबाद में 'जय हिंद रैली' के दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होते, तो आज पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) भारत का हिस्सा होता. रेवन्त रेड्डी ने पीएम मोदी की तुलना पुराने, बंद हो चुके नोट से करते हुए कहा, “मोदी अब एक हजार के पुराने नोट जैसे हो गए हैं, जिनकी कोई वैल्यू नहीं रह गई है. देश को अब नए नेतृत्व की जरूरत है, और वो राहुल गांधी ही दे सकते हैं.”
यह रैली 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय सेना की भूमिका को सम्मान देने के लिए आयोजित की गई थी.
ये भी पढें: मुझे उम्मीद है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद रक्षा निर्यात में वृद्धि होगी: डीआरडीओ प्रमुख
तेलंगाना CM रेवन्त रेड्डी का बड़ा बयान
अगर राहुल गांधी आज प्रधानमंत्री होते तो POK भारत का हिस्सा होता।
:- रेवंत रेड्डी🔥🔥 pic.twitter.com/Ef5VRlcWbd
— Sandeep Khasa (@SamKhasa_) May 30, 2025
राहुल गांधी की लीडरशिप भी 'इंदिरा' जैसी
इसी दौरान रेवन्त रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी की लीडरशिप भी इंदिरा गांधी जैसी है. उन्होंने याद दिलाया कि 1971 की जंग में इंदिरा गांधी ने न सिर्फ पाकिस्तान को हराया, बल्कि अमेरिका को भी कड़ा जवाब दिया था. उन्होंने कहा, ''इंदिरा गांधी ने चीन को युद्ध की चेतावनी दी थी और अमेरिका को भी आंख दिखाई थी, वैसी ही लीडरशिप आज देश को चाहिए.''
अचानक से युद्धविराम क्यों कर लिया गया?
उन्होंने मोदी सरकार पर भी सवाल उठाए कि ऑपरेशन के महज चार दिन बाद ही पाकिस्तान से युद्धविराम क्यों कर लिया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि देश को इस बात की जानकारी तक नहीं दी गई और अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट से ही देश को यह पता चला.
सरकार ने सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं बुलाई?
रेडी ने पूछा कि सरकार ने इस गंभीर फैसले पर कोई सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं बुलाई. उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए थे, तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा था कि भारत को PoK वापस लेना ही चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2025 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

