पीएम मोदी का चोटिल शिखर धवन को संदेश, कहा-आप जल्दी ठीक होंगे और फिर देश को जीताएंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण विश्व कप से बाहर हुए शिखर धवन के जल्दी स्वस्थ होकर मैदान पर लौटने की कामना की है. मोदी ने ट्विटर पर लिखा ,‘‘ इसमें कोई शक नहीं कि मैदान पर आपकी कमी खलेगी लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि आप जल्दी स्वस्थ होकर मैदान पर लौटेंगे और देश की जीत में योगदान देंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्वकप के मैच में शतक लगाने वाले शिखर धवन को अगूठे में चोट लग गई थी.

पीएम मोदी और शिखर धवन (Photo Credits-Getty Images)

नई  दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण विश्व कप से बाहर हुए क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के जल्दी स्वस्थ होकर मैदान पर लौटने की कामना की है. मोदी ने ट्विटर पर लिखा ,‘‘ इसमें कोई शक नहीं कि मैदान पर आपकी कमी खलेगी लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि आप जल्दी स्वस्थ होकर मैदान पर लौटेंगे और देश की जीत में योगदान देंगे. ’’ बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्वकप के मैच में शतक लगाने वाले शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को अगूठे में चोट लग गई थी. जिसके बाद उन्हें पूरे विश्वकप से बाहर होना पड़ा.

टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उन्होंने (Shikhar Dhawan) एक इमोशनल वीडियो जारी किया था. उन्होंने कहा था, '' मैं यह बताते हुए भावुक हो रहा हूं कि मैं अब आईसीसी विश्वकप 2019 का हिस्सा नहीं हूं. दुर्भाग्यवश मेरे अंगूठे की चोट सही समय पर ठीक नहीं हो पाएगी. लेकिन शो चलते रहना चाहिए. मैं अपनी टीम के साथियों, क्रिकेट प्रेमियों और हमारे पूरे देश से मिले प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं. जय हिंद.'' यह भी पढ़े-ICC Cricket World Cup 2019: भारतीय टीम से बाहर होने के बाद शिखर धवन ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, टीम के लिए कही ये बात

पहले उम्मीद की जा रही थी कि वह दो तीन मैच के बाद टीम में लौट सकेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका. उनकी जगह ऋषभ पंत को भारतीय टीम में जगह दी गई है. धवन (Shikhar Dhawan) ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में शतक जमाया था.

(भाषा इनपुट के साथ) 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड