Lok Sabha Election 2024: 'देश के लिए खून बहाने को तैयार हूं, CAA, NRC और UCC को स्वीकार नहीं करूंगी' कोलकाता में ईद सभा के दौरान बोलीं CM ममता बनर्जी (Watch Video)

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ईद-उल-फितर के अवसर पर कोलकाता में एक सभा को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि वो किसी भी हाल में बंगाल में सीएए, एनआरसी और यूसीसी को लागू नहीं होने देंगी.

Mamta Banarjee | Credit- ANI

Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ईद-उल-फितर के अवसर पर कोलकाता में एक सभा को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि वो किसी भी हाल में बंगाल में सीएए, एनआरसी और यूसीसी को लागू नहीं होने देंगी. वो मौत से नहीं, मौत उनसे डरती हैं. वह देश के लिए अपना खून बहाने को तैयार हैं. मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हमने उन्हें वोट देकर प्रधानमंत्री बनाया और अब वो हमारी नागरिकता पर सवाल उठा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि बंगाल में हम लोग बीजेपी के खिलाफ लड़ रहे हैं. अल्पसंख्यक अगर एकजुट रहें, तो उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता है. इसलिए कहती हूं कि कांग्रेस और सीपीएम समेत किसी दूसरी पार्टी को एक भी वोट मत दें.

ये भी पढ़ें: बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी का लालू यादव की बेटी पर निशाना, कहा -उनका नाम मीसा क्यों रखा गया है , वो अपनी पिता की प्रतिज्ञा को भूल गई – Video

CAA, NRC और UCC को स्वीकार नहीं करूंगी: CM ममता बनर्जी

सीएम ममता बनर्जी ने केंद्रीय एजेंसियों पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई के हाथों सबको गिरफ़्तार करा रही है. इससे बेहतर है कि एक अलग जेल बना दें. जिससे कि वो देश के 130 करोड़ लोगों को जेल में न डाल सकें. हम रॉयल बंगाल टाइगर की तरह लड़ते हैं.

टीमएसी प्रमुख ने दावा किया कि बीजेपी कुछ चुनिंदा मुस्लिम नेताओं को पार्टी में शामिल करना चाहती है. वह उन्हें फोन करके पूछ रही है कि आपको क्या चाहिए?

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 234 रनों का टारगेट, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कार्डिफ में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट