बिहार में गृह मंत्री अमित शाह आज वर्चुअल रैली को करेंगे संबोधित, दिल्ली BJP दफ्तर में मंच तैयार

भारतीय जनता पार्टी कोरोनावायरस महामारी के बीच ही बिहार में रविवार से चुनावी अभियान शुरू करने जा रही है. इस क्रम में पार्टी वर्चुअल रैली का दौर शुरू करेगी और इस सिलसिले की शुरुआत आज दिल्ली से हो रही है. 'बिहार-जनसंवाद' नाम वाली वर्चुअल रैली के जरिए 2 लाख लोग गृह मंत्री अमित शाह का भाषण सुनेंगे. रेली शाम 4 बजे होगी और इसके मद्देनजर वीडियो लिंक भी लोगों को भेज दिए गए हैं.

अमित शाह (Photo Credits-Twitter)

नई दिल्ली, 7 जून : भारतीय जनता पार्टी (BJP) कोरोनावायरस महामारी के बीच ही बिहार में रविवार से चुनावी अभियान शुरू करने जा रही है. इस क्रम में पार्टी वर्चुअल रैली का दौर शुरू करेगी और इस सिलसिले की शुरुआत आज दिल्ली से हो रही है. गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) एक वर्चुअल रैली के जरिए बिहार में लोगों को संबोधित करेंगे. रैली के लिए दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय के भीतर बड़े हॉल में एक वर्चुअल स्टेज बनाया गया है.

इस स्टेज को वीडियो लिंक के माध्यम से पटना में बने स्टेज से जोड़ दिया गया है. दिल्ली में बने मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव और बिहार से कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे. मंच का संचालन दिल्ली में भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव करेंगे, जबकि पटना में यही कार्य बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल करेंगे.

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव: गृह मंत्री अमित शाह की बिहार में ऑनलाइन रैली रविवार को, बीजेपी फूंकेगी चुनावी बिगुल

'बिहार-जनसंवाद' नाम वाली वर्चुअल रैली के जरिए 2 लाख लोग गृह मंत्री अमित शाह का भाषण सुनेंगे. रेली शाम 4 बजे होगी और इसके मद्देनजर वीडियो लिंक भी लोगों को भेज दिए गए हैं. गौरतलब है कि रैली को लेकर खास तैयारियां की गईं है. रैली को आम रैली का लुक देने के लिए बिहार के 72 हजार बूथों पर 72 हजार एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं. एलईडी स्क्रीन उन लोगों के लिए लगाए गए हैं, जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है.

हर विधानसभा क्षेत्र में 4.5 हजार लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ने का टारगेट है. साथ ही रैली के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी कीमत पर सभा स्थल पर 50 लोगों से अधिक की भीड़ ना हो. जहां जहां भीड़ जुटेगी, वहां लोगों के लिए मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था करने को भी कहा गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट