Sultanpur Robbery: 'कैमरों के आगे संविधान को माथे से लगाना सिर्फ ढोंग है', मंगेश यादव के एनकाउंटर पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में डकैती के आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि भाजपा शासित राज्यों में ‘कानून और संविधान’ की धज्जियां वही उड़ा रहे हैं, जिनपर उनका पालन कराने की ज़िम्मेदारी है.
Sultanpur Robbery: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में डकैती के आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि भाजपा शासित राज्यों में ‘कानून और संविधान’ की धज्जियां वही उड़ा रहे हैं, जिनपर उनका पालन कराने की ज़िम्मेदारी है. सुल्तानपर में हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा ‘Rule Of Law’ पर विश्वास ही नहीं करती है. मंगेश के परिवार के आंसू पूरे देश से सवाल पूछ रहे हैं कि कौन जिएगा और कौन नहीं, इसका फैसला अदालत करेगी या पुलिस?
एसटीएफ (STF) जैसी प्रोफेशनल फोर्स को भाजपा सरकार में ‘आपराधिक गिरोह’ की तरह चलाया जा रहा है, जिसपर केंद्र सरकार की चुप्पी इस ‘ठोको नीति’ पर उनकी स्पष्ट सहमति है.
ये भी पढें: UP: सुलतानपुर मामले में अखिलेश यादव का आरोप, कहा- ‘जात’ देखकर ली गई जान
मंगेश यादव के एनकाउंटर पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल
भाजपा शासित राज्यों में ‘कानून और संविधान’ की धज्जियां वही उड़ा रहे हैं, जिनपर उनका पालन कराने की ज़िम्मेदारी है।
सुल्तानपर में हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा ‘Rule Of Law’ पर विश्वास ही नहीं करती।
मंगेश के परिवार के आंसू पूरे देश से सवाल…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 7, 2024
यूपी एसटीएफ के दर्जनों एनकाउंटर सवालों के घेरे में हैं. क्या आज तक उनमें से किसी भी अधिकारी पर कोई कार्रवाई हुई? आखिर कौन उन्हें बचा रहा है और क्यों? कैमरों के आगे संविधान को माथे से लगाना सिर्फ ढोंग है, जब आपकी सरकारें ही उसकी खुलेआम धज्जियां उड़ा रही हों. उत्तरप्रदेश में हुए सभी संदिग्ध एनकाउंटर्स की निष्पक्ष जांच कर इंसाफ किया जाना चाहिए. वर्दी पर लगी खून की छींटें साफ होनी चाहिए.
बता दें, इस मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी यूपी पुलिस और राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इसे एक फेक एनकाउंटर बताते हुए सीएम योगी पर जाति देखकर कार्रवाई का आरोप लगाया है. बीते दिन अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर लिखा था कि पैरों पर सिर्फ दिखावटी गोली मारी गई और ‘जात’ देखकर जान ली गई. लगता है सुल्तानपुर की डकैती में शामिल लोगों से सत्ता पक्ष का गहरा संपर्क था, इसीलिए तो नकली एनकाउंटर से पहले ‘मुख्य आरोपी’ से संपर्क साधकर सरेंडर करा दिया गया और अन्य सपक्षीय लोगों के पैरों पर सिर्फ दिखावटी गोली मारी गई और ‘जात’ देखकर जान ली गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2024 10:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

