Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के पांच सुरक्षाकर्मी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस की चपेट में आम से लेकर खास लोग सभी आ रहे हैं. कई राज्य के सीएम समेत देश के गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है और सेहत में सुधार भी हो रहा है. वहीं कोरोना वायरस की चपेट में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी आ रहे हैं. इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर (Chief Minister Jai Ram Thakur) के पांच सुरक्षा कर्मी (Five Security Personnel) पाए गए COVID-19 पॉजिटिव पाए गए. इस बात की जानकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने दी. जो शिमला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी हैं. इससे पहले मंत्री सुखराम चौधरी (Sukhram Chaudhary) पहले कोरोना पॉजिटिव (Corona Positiv) पाए गए थे.

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Photo Credits-ANI Twitter)

बता दें कि पॉजिटिव पाए गए लोगों में से एक मुख्यमंत्री का सुरक्षाकर्मी है और मुख्यमंत्री के एस्कॉर्ट वाहन में तैनात ड्राइवर है. इन दोनों को राजकीय दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले एक उप सचिव के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुख्यंमंत्री 22 जुलाई को क्वारंटीन में चले गए थे. उस समय मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी और परिवार के दो अन्य सदस्यों का परीक्षण किया गया था, जो निगेटिव आया था.

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मंत्री सुखराम चौधरी इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय कोविड अस्पताल में भर्ती हुए थे. लेकिन दिक्कत बढ़ने के बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड शिफ्ट किया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. अन्य राज्यों की तरह इस वक्त हिमाचल प्रदेश भी कोरोना से जूझ रहा है. ताजा आंकड़ो के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में कुल COVID-19 पॉजिटिव मामले 3,744 हैं जिसमें 1,293 सक्रिय मामले, 2,398 रिकवर और 17 मौतें शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड