देश

झारखंड: जीत के बाद बोले हेमंत सोरेन- किसी का भरोसा नहीं टूटने दूंगा, प्रदेश में शुरू होगा नया अध्याय

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को चल रही मतगणना के बीच बहुमत के करीब पहुंचने से उत्साहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने इस जनादेश का सम्मान करते हुए सभी मतदाताओं को धन्यवाद दिया है.

झारखंड: जीत के बाद बोले हेमंत सोरेन- किसी का भरोसा नहीं टूटने दूंगा, प्रदेश में शुरू होगा नया अध्याय
हेमंत सोरेन (Photo Credits: PTI)

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को चल रही मतगणना के बीच बहुमत के करीब पहुंचने से उत्साहित झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने इस जनादेश का सम्मान करते हुए सभी मतदाताओं को धन्यवाद दिया है. उन्होंने झारखंड में किसी की उम्मीद नहीं टूटने का भरोसा देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि जिस लिए झारखंड राज्य बना था, उस उद्देश्य को पूरा किया जाए. रांची में पत्रकारों से बातचीत में हेमंत सोरेने ने इस परिणाम को पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन (Shibu Soren) के परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताया.

जीत से उत्साहित से मीडिया के बातचीत में हेमंत सोरेन इस परिणाम के लिए गठबंधन में शामिल राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को धन्यवाद दिया. यह भी पढ़े: झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: रघुवर दास को भरोसा, कहा- बीजेपी के ही नेतृत्व में बनेगी सरकार

उन्होंने इस जनादेश का सम्मान करने की बात करते हुए कहा, "अभी कई चीजें स्पष्ट हुई हैं, जबकि कई चीजें अभी अस्पष्ट हैं. जल्द ही गठबंधन के अन्य साथियों के साथ मिल बैठकर आगे की बातें तय कर ली जाएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2019 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).