देश

हेमा मालिनी ने की पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ़, कहा- देश में तेजी से बदलाव हो रहा है

बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में देश में तेजी से बदलाव हो रहा है, ‘न्यू इंडिया’ का सपना देश के सवा सौ करोड़ लोगों की आंखों से देखा जा रहा है और आज किसी में दम नहीं है कि वह भारत को कोई आंख दिखाये.

हेमा मालिनी ने की पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ़, कहा- देश में तेजी से बदलाव हो रहा है
हेमा मालिनी (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली : बीजेपी सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के मजबूत नेतृत्व में देश में तेजी से बदलाव हो रहा है, ‘न्यू इंडिया’ का सपना देश के सवा सौ करोड़ लोगों की आंखों से देखा जा रहा है और आज किसी में दम नहीं है कि वह भारत को कोई आंख दिखाये.

राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए हेमा मालिनी ने कहा , ‘‘ देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से बदलाव हो रहा है . पिछले 5 वर्षो में इस दिशा में काम पहले ही शुरू हो चुका है . यही कारण है कि लोगों ने हमारे काम पर बड़ी मुहर लगाने के साथ साथ हमें भारी अंतर से जीत दिलाई है . लोगों ने जाति एवं पंथ से परे हटकर वोट दिया. ’’

यह भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण: हेमा मालिनी-नीता अंबानी, रतन टाटा सहित कंगना दिल्ली पहुंचे

उन्होंने कहा कि हर सच्चा भारतीय अपने देश को फलता फूलता एवं विकसित होते देखना चाहता है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वच्छता सहित अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से नये भारत के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है. किसान एवं जवानों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काफी काम हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2019 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).