गुरूवार, अक्टूबर 29, 2026 लाइव ब्रेकिंग न्यूज़:
CR: मध्य रेल का 1 नवंबर से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान-5.0 की शुरुआत, 50 स्थानों पर मिलेगी पेंशनभोगियों को सुविधा | Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Weather Update: शारजाह में ओस बनेगी गेम चेंजर या बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला? दूसरे टी20 मुकाबले से पहले जानें मौसम और पिच का हाल | How And Where To Watch Afghanistan National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team 2nd T20I Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ |
देश

क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी की पत्‍नी हसीन जहां ने थामा कांग्रेस का हाथ

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्‍नी हसीन जहां ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ज्‍वाॅइन कर लिया है. हसीन ने मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय निरुपम की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा.

क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी की पत्‍नी हसीन जहां ने थामा कांग्रेस का हाथ
कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं हसीन जहां (Photo credits: Twitter)

मुंबई: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्‍नी हसीन जहां ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ज्‍वाॅइन कर लिया है. हसीन ने मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय निरुपम की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने पति मोहम्‍मद शमी से विवाद के बाद सुर्खियों में आई हसीन जहां आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए पांच राज्यों में चुनाव प्रचार भी कर सकती है.

हसीन ने शमी के खिलाफ आठ मार्च को जाधवपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था. शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर पाकिस्तानी महिला से पैसे लेने और मैच फिक्सिंग जैसे आरोप भी लगाए थे. हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की भ्रष्टाचार रोधी समिति (सीओए) ने उन्हें निर्दोष पाया था.

हाल ही में कोर्ट ने अपने फैसले में शमी की पत्नी हसीन को झटका दिया था. दरअसल हसीन जहां ने अपने और बेटी के खर्चे के लिए शमी से हर महीने 10 लाख रु. देने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने नकार दिया था. कोर्ट ने मोहम्मद शमी को बेटी की परवरिश के लिए हसीन जहां को हर महीने 80 हजार रु. देने का आदेश दिया था.

हसीन जहां के मुताबिक मोहम्मदी शमी के शादी के बाद भी कई लड़कियों से संबंध थे. इस  बात का उन्होंने विरोध किया तो मोहम्मद शमी ने उनकी कई बार पिटाई की. उनके परिवार वाले उसे जान से मारना चाहते थे. इसलिए वे शमी के साथ नहीं रहना चाहतीं हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2018 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

Google News Telegram Bot
Close
Latestly whatsapp channel