Haryana: CM मनोहर लाल ने पंचकूला की रेहड़ी मार्केट में लगी आग से प्रभावित दुकानदारों की मुलाकात, 25 हजार की प्रारंभिक राहत की घोषणा
मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से सभी प्रभावित करीब 100 दुकानदारों को 25 हजार रुपए प्रारंभिक राहत प्रदान करने की घोषणा की. वहीं मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना के जरिए प्रभावित दुकानदारों की वित्तीय सहायता का भरोसा दिया.
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने पंचकूला (Panchkula) पहुंचकर सेक्टर-9 स्थित रेहड़ी मार्केट में गुरुवार रात लगी आग से प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात की. उन्होंने घटना पर दुख जताया और कहा कि इस दुख की घड़ी में हरियाणा सरकार दुकानदारों के साथ खड़ी है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और CM मनोहर लाल ने किया पंचकूला में NIFT का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से सभी प्रभावित करीब 100 दुकानदारों को 25 हजार रुपए प्रारंभिक राहत प्रदान करने की घोषणा की. वहीं मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना के जरिए प्रभावित दुकानदारों की वित्तीय सहायता का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन करने के बाद दुकानदारों की वित्तीय सहायता की जाएगी.
आगजनी से प्रभावित हुई पंचकूला सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट में दुकानदारों के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत की और घटनास्थल का जायजा लिया।
प्रभावित दुकानदारों को तत्काल ₹25,000 की प्रारंभिक राहत राशि दी जाएगी।
इसके बाद नुकसान का आंकलन कर उसके आधार पर सरकार द्वारा उनकी मदद की जाएगी। pic.twitter.com/iH2AlyYwRh
— Manohar Lal (@mlkhattar) September 2, 2022
मनोहर लाल ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के दृष्टिगत सरकार द्वारा समय-समय पर कदम उठाए जाते हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों और दुकानदारों के लिए मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना चलाई जा रही है. इसके तहत उनकी संपत्ति का नुकसान होने पर उन्हें बीमा प्रदान किया जाता है. योजना के तहत व्यापारी का सामान चोरी होने और आग लगने से नुकसान आदि के मामले में उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है.
उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात्रि पंचकूला के सेक्टर-9 की रेहड़ी मार्केट में भयंकर आग लग गई थी. आग की चपेट में कई दुकानें आई. दुकानों में रखा सामान आग की भेंट चढ़ गया. अग्निशमन विभाग ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकानदारों का काफी नुकसान हो गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2022 09:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

