Haryana Elections: दुष्यंत चौटाला उचाना से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, JJP और आजाद समाज पार्टी ने जारी की 19 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जननायक जनता पार्टी (JJP) और आजाद समाज पार्टी (ASP) के गठबंधन ने बुधवार को अपने 19 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. JJP प्रमुख दुष्यंत चौटाला उचाना निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे.

Dushyant Chautala | PTI

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जननायक जनता पार्टी (JJP) और आजाद समाज पार्टी (ASP) के गठबंधन ने बुधवार को अपने 19 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. JJP प्रमुख दुष्यंत चौटाला उचाना निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. इन 19 सीटों में से आजाद समाज पार्टी ने अपने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. दुष्यंत चौटाला की JJP और चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने 27 अगस्त को हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपने गठबंधन की घोषणा की थी. इस गठबंधन के तहत JJP 90 में से 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि आजाद समाज पार्टी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

Haryana: कांग्रेस 7 सीट देने को तैयार लेकिन AAP चाहती है 10 पर बन जाए बात; दोनों दलों के बीच फंसा पेंच.

चौटाला ने कहा कि यह गठबंधन किसानों और मजदूरों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा और हरियाणा को मजबूत बनाने की दिशा में काम करेगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि यह गठबंधन सभी 90 सीटों पर जीत हासिल करेगा.

यहां देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

JJP ने 2019 से मार्च 2024 तक बीजेपी के साथ गठबंधन में हरियाणा की सत्ता में साझेदारी की थी, लेकिन मार्च 2024 में बीजेपी ने इस गठबंधन से किनारा कर लिया.

जननायक जनता पार्टी की स्थापना दिसंबर 2018 में भारतीय राष्ट्रीय लोक दल (INLD) से विभाजन के बाद हुई थी. पिछले हरियाणा विधानसभा चुनाव में JJP ने 10 सीटों पर जीत हासिल की थी. हालांकि, हाल के दिनों में पार्टी के करीब छह विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट