हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: बीजेपी की बढ़ी मुश्किलें, कांग्रेस ने दुष्यंत चौटाला को दिया मुख्यमंत्री पद का ऑफर- रिपोर्ट

हरियाणा विधानसभा चुनावों की गुरुवार को हो रही मतगणना में सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है. शुरुआती रुझानों में दोनों ही दलों के बीच महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने के लिए कांटे की टक्कर चल रही है.

जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला (Photo Credits- ANI)

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनावों (Haryana Assembly Elections 2019) की गुरुवार को हो रही मतगणना में सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है. शुरुआती रुझानों में दोनों ही दलों के बीच महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने के लिए कांटे की टक्कर चल रही है. किसी भी दल को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है. इस बीच खबर है की हरियाणा की जननायक जनता पार्टी (JJP) के संस्थापक दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) को कांग्रेस ने बड़ा ऑफर दिया है. सूबे की सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस ने दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने की पेशकश की है. हालांकि कांग्रेस की ओर से जेजेपी को समर्थन देने को लेकर अब तक अधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस ने मनोहर लाल खट्टर की सरकार को पस्त करने के लिए जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला से बातचीत शुरू कर दी है. इसी क्रम में चौटाला को कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री बनाने का बड़ा ऑफर दिया गया है. हालांकि जेजेपी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले है.

उधर, जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में सफलता मिलते देख कहा कि हरियाणा के जनता का प्यार मिल रहा है. यह बदलाव की निशानी है. बीजेपी का 75 पार तो फेल हो गया. अब यमुना पार करने की बारी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी सूबे में 40 के पार नहीं जाएगी. सत्ता की चाभी जेजेपी के हाथ में ही होगी.

गौरतलब हो कि हरियाणा में 80 सदस्यीय विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को एक चरण में कराए गए थे. लगभग 1.82 करोड़ मतदाताओं को 1169 उम्मीदवारों के भाग्य का फ़ैसला कर रहे है. साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में हरियाणा में 47 सीटें जीतकर बीजेपी ने अकेले अपने दम पर सरकार बनाई थी. जबकि विपक्ष में सबसे ज्यादा इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) ने 19 और कांग्रेस ने 15 सीटों पर कब्ज़ा जमाया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'