Gurudwara Kartarpur Sahib: पाकिस्तान ने करतारपुर साहिब का प्रबंधन पीएसजीपीसी से छीना, हरसिमरत कौर बादल ने कहा- मैं इसकी भर्त्सना और निंदा करती हूं

पाकिस्तान अपनी हरकतों को लेकर अक्सर चर्चा में बना रहता है.इसी बीच पाक द्वारा करतारपुर साहिब गुरूद्वारे को लेकर लिए गए उसके एक फैसले की कड़ी आलोचना भारत में शुरू हो गई है. पंजाब की शिरोमणि अकाली दल की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने पाकिस्तान के इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है . उन्होंने कहा कि मैं इसकी भर्त्सना और निंदा करती हूं.

करतारपुर साहिब, पाकिस्तान के पीएम इमरान खान और हरसिमरत कौर बादल (Photo Credits-PTI)

नई दिल्ली, 5 नवंबर. पाकिस्तान (Pakistan) अपनी हरकतों को लेकर अक्सर चर्चा में बना रहता है.इसी बीच पाक द्वारा करतारपुर साहिब गुरूद्वारे (Gurudwara Kartarpur Sahib) को लेकर लिए गए उसके एक फैसले की कड़ी आलोचना भारत में शुरू हो गई है. पंजाब की शिरोमणि अकाली दल की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल (Harsimrat Kaur Badal) ने पाकिस्तान के इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं इसकी भर्त्सना और निंदा करती हूं.

शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने पुरे मामले पर कहा कि पाकिस्तान ने करतारपुर साहिब की मैनेजमेंट गुरुद्वारा कमेटी से लेकर एक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कमेटी को देने का निर्णय किया है. विश्व के इतिहास में किसी अल्पसंख्यक समुदाय के साथ ये पहले कभी नहीं हुआ होगा जो पाकिस्तान ने किया है. यह भी पढ़ें-Kartarpur Gurdwara: पाकिस्तान की नई चाल, करतारपुर गुरुद्वारे का रख-रखाव अब ISI की निगरानी में होगा, DSGMC ने जताई नाराजगी

ANI का ट्वीट-

हरसिमरत कौर बादल ने सवाल पूछते हुए कहा कि जिस कमेटी को आपने (पाकिस्तान) मैनेजमेंट सौंपी है उसमें एक भी सिख नहीं है. वो सिख धर्म और उसकी मर्यादा के बारे में क्या जानते हैं? मैं इसकी भर्त्सना और निंदा करती हूं. उन्होंने आगे पाकिस्तान से पूछा कि आपके धार्मिक स्थान भी दूसरे देशों में हैं अगर आपके साथ ऐसा किया जाता तो आपको कैसा लगता.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट