देश

गुजरात राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के बाद अल्पेश ठाकोर ने छोड़ी कांग्रेस, कहा- राहुल गांधी ने कुछ नहीं किया

क्रॉस वोटिंग करने के बाद अल्पेश ठाकोर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने कहा है कि मैंने अंतरआत्मा की आवाज से मतदान किया है. मैं राहुल गांधी के भरोसे कांग्रेस में शामिल हुआ, लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने हमारे लिए कुछ नहीं किया.

गुजरात राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के बाद अल्पेश ठाकोर ने छोड़ी कांग्रेस, कहा- राहुल गांधी ने कुछ नहीं किया
अल्पेश ठाकोर (Photo Credit- ANI)

गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है. इस बीच कांग्रेस के दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. कांग्रेस बागी विधायक अल्पेश ठाकोर (Alpesh Thakor) और धवन झाला ने बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट किए हैं. क्रॉस वोटिंग करने के बाद अल्पेश ठाकोर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने कहा है कि मैंने अंतरआत्मा की आवाज से मतदान किया है और राष्ट्रीय नेताओं को ध्यान में रख कर किया.

कांग्रेस के खिलाफ वोटिंग करने के बाद अल्पेश ठाकोर ने कहा कि मैंने अंतर आत्मा की आवाज सुनकर और राष्ट्रीय नेतृत्व को ध्यान में रखकर मतदान किया है. जो पार्टी (कांग्रेस) जन अधिकार खो चुकी है और जिस पार्टी ने हमारे साथ द्रोह किया है, उसे मद्देनजर रखकर वोटिंग किया है.

अल्पेश ठाकोर ने कहा मैं राहुल गांधी के भरोसे कांग्रेस में शामिल हुआ, लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने हमारे लिए कुछ नहीं किया. हमारा बार-बार अपमान किया गया. इसलिए, मैंने कांग्रेस विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया है.

गुजरात में दो राज्यसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए बीजेपी से विदेश मंत्री एस जयशंकर और ओबीसी नेता जुगलजी ठाकोर मैदान में है. जबकि कांग्रेस की ओर से चंद्रिका चुड़ासमा और गौरव पांड्या उम्मीदवार हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गांधीनगर और स्मृति ईरानी के अमेठी सीट से लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद ये दोनों राज्यसभा सीटें खली हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2019 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).