Rahul Gandhi Targets PM: ''एक नया टैक्स स्लैब पेश करने जा रही सरकार'', राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उनका कहना है कि मोदी सरकार एक और नया टैक्स स्लैब लाने की तैयारी कर रही है, जो आम लोगों के लिए और भी मुश्किलें बढ़ा सकता है.
Rahul Gandhi Targets PM: राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उनका कहना है कि मोदी सरकार एक और नया टैक्स स्लैब लाने की तैयारी कर रही है, जो आम लोगों के लिए और भी मुश्किलें बढ़ा सकता है. राहुल गांधी ने ''एक्स'' पर लिखा, ''एक तरफ जहां सरकार कॉर्पोरेट टैक्स में छूट दे रही है, वहीं आम लोगों से टैक्स के रूप में और ज़्यादा वसूली की जा रही है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार एक नया टैक्स स्लैब पेश करने जा रही है, जिसमें GST की दरों को और बढ़ाया जाएगा.
उन्होंने उदाहरण दिया कि सरकार शादियों के सीजन में ₹1500 से ऊपर के कपड़ों पर GST 12% से बढ़ाकर 18% करने जा रही है. यह गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की मेहनत की कमाई पर और टैक्स का बोझ डालेगा.
ये भी पढें: राहुल गांधी की नागरिकता पर अपना रुख स्पष्ट करे केंद्र सरकार! सुब्रह्मण्यम स्वामी की याचिका पर बोला दिल्ली HC
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
पूंजीपतियों को छूट और आम लोगों से लूट का एक और उदाहरण देखिए।
एक तरफ़ कॉरपोरेट टैक्स के मुक़ाबले इनकम टैक्स लगातार बढ़ रहा है। दूसरी तरफ़ मोदी सरकार गब्बर सिंह टैक्स से और ज़्यादा वसूली की तैयारी कर रही है।
सुनने में आ रहा है कि GST से लगातार बढ़ती वसूली के बीच सरकार एक नया… pic.twitter.com/Zyu21tG8ag
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 7, 2024
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार अरबपतियों को टैक्स में छूट देने के लिए गरीबों और मध्यम वर्गीय परिवारों से उनकी मेहनत की कमाई लूटने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई इसी अन्याय के खिलाफ है और वे इस लूट को रोकने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे. इस बयान के बाद राहुल गांधी ने यह साफ कर दिया कि वे और उनकी पार्टी इस मुद्दे पर मजबूती से आवाज उठाएंगे और सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2024 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

