Goa Lok Sabha Exit Poll Results 2019: गोवा की 2 सीटों पर फिर होगा बीजेपी का कब्जा

गोवा में तीसरे चरण यानी 23 अप्रैल को मतदान हुआ था.

गोवा एग्जिट पोल 2019 (File Photo)

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के मद्देनजर सभी सात चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं. अब सभी की नजरें चुनाव नतीजों पर रहेंगी. मतगणना 23 मई को होगी लेकिन एग्जिट पोल (Exit Poll) के अनुमान आने शुरू हो गए हैं. गोवा (Goa) में लोकसभा की केवल दो सीटे हैं. निर्वाचन आयोग ने गोवा में एक चरण में चुनाव कराए जाने का ऐलान किया था. गोवा में तीसरे चरण यानी 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. दूसरे राज्‍यों समेत गोवा की लोकसभा सीटों के नतीजे 23 मई को जारी किए जाएंगे. गोवा में दो लोकसभा सीटे हैं- उत्तरी गोवा लोकसभा सीट और दक्षिणी गोवा लोकसभा सीट.

गोवा की दो लोकसभा सीटों के लिए 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे. बता दे ंकि गोवा में लोकसभा की दो सीटों के साथ ही विधानसभा की तीन सीटों - मंद्रेम, शिरोडा और मापुसा के लिए उपचुनाव हुए थे.

आजतक-

बीजेपी: 2

कांग्रेस: 0

आप: 0

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में गोवा में बीजेपी ने दोनों सीटों पर कब्जा जमाया था. वहीं, लोकसभा चुनाव 2009 में एक सीट एनडीए तो एक सीट यूपीए के खाते में गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Chandrashekhar Azad Martyrdom Day: चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- अन्याय के खिलाफ अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\