लोकसभा चुनाव 2019: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्नी ने दिवंगत मनोहर पर्रिकर को बताया पिता समान
गोवा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) की पत्नी ने मंगलवार को कहा कि उनके पति के पूर्ववर्ती दिवंगत मनोहर पर्रिकर दंपति के लिए पिता समान थे...
पणजी: गोवा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) की पत्नी ने मंगलवार को कहा कि उनके पति के पूर्ववर्ती दिवंगत मनोहर पर्रिकर दंपति के लिए पिता समान थे. गोवा में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की महिला इकाई की अध्यक्ष सुलक्षणा सावंत ने सोमवार रात राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के बाद संवाददाताओं से कहा, "हमारे लिए आज (सोमवार) का दिन मिली-जुली भावनाओं का दिन है."
"हमने अपने महान नेताओं में से एक मनोहर पर्रिकर को खोया जो हमारे लिए पिता समान थे. सिर्फ उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन के कारण यह संभव हो सका."
यह भी पढ़ें: गोवा: बीजेपी के प्रमोद सावंत ने सोमवार देर रात ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
उन्होंने कहा, "खुशी से ज्यादा इस समय हम जिम्मेदारी का एहसास कर रहे हैं." आग्न्याशय कैंसर से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार को निधन होने के बाद गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद सावंत ने सोमवार को गोवा के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2019 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

