जम्मू कश्मीर के पहले एलजी होंगे गिरीश चंद्र मुर्मू , राधा कृष्ण माथुर होंगे लद्दाख के पहले उपराज्यपाल
आईएएस अधिकारियों गिरीश चंद्र मुर्मू और आर के माथुर को क्रमश: जम्मू कश्मीर और लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया. यह जानकारी शुक्रवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई. मुर्मू जहां गुजरात काडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं और केंद्रीय वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव के तौर पर कार्यरत हैं.
नई दिल्ली. आईएएस अधिकारियों गिरीश चंद्र मुर्मू और आर के माथुर को क्रमश: जम्मू कश्मीर और लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया. यह जानकारी शुक्रवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई. मुर्मू जहां गुजरात काडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं और केंद्रीय वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव के तौर पर कार्यरत हैं, वहीं माथुर 1977 बैच के अधिकारी हैं और वह रक्षा सचिव के तौर पर कार्य कर चुके हैं और पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) हैं.
दोनों केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आ जाएंगे. मोदी सरकार ने गत पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त कर दिये थे. यह भी पढ़े-जम्मू कश्मीर के नए उप राज्यपाल बने गिरीश चंद्र मुर्मू , सत्यपाल मलिक का गोवा ट्रांसफर
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि जम्मू कश्मीर के वर्तमान राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2019 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

