देश

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खुद पर बनने वाली फिल्म से दूरी बनाई

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं. लेकिन इस बार वह 'हां मैं गिरिराज हूं' नाम की एक फिल्म के पोस्टर के आने के बाद चर्चा में हैं. यह फिल्म गिरिराज सिंह के जीवन पर आधारित है, लेकिन उन्होंने इस फिल्म से दूरी बना ली है.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खुद पर बनने वाली फिल्म से दूरी बनाई
गिरिराज सिंह से संबंधित फिल्म का पोस्टर (Photo Credits: IANS)

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं. लेकिन इस बार वह 'हां मैं गिरिराज हूं' नाम की एक फिल्म के पोस्टर के आने के बाद चर्चा में हैं. यह फिल्म गिरिराज सिंह के जीवन पर आधारित है, लेकिन उन्होंने इस फिल्म से दूरी बना ली है. मंत्री ने कहा है कि फिल्म के निर्माताओं ने इस पोस्टर के रिलीज से पहले उनकी अनुमति नहीं मांगी और वह इस तरह के माध्यम में रुचि नहीं रखते हैं. इससे पहले दिनकर फिल्म प्रोडक्शंस ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नाम पर सोशल मीडिया (Social Media) पर फिल्म का पोस्टर जारी किया था. फिल्म का नाम है-'हर गरीब, जरूरतमंद की आवाज हूं, हां मैं गिरिराज हूं.'

इस पोस्टर में गिरिराज सिंह की तीन तस्वीरें हैं, जिसमें केंद्रीय पशुपालन मंत्री माथे पर 'तिलक' लगाए दिख रहे हैं. गिरिराज सिंह को इस फिल्म में हर गरीब व जरूरतमंद के मसीहा के तौर पर पेश किया गया है. हालांकि, अभी तक इसकी भूमिकाएं तय नहीं की गई है और प्लॉट को अंतिम रूप नहीं दिया गया है. यह भी पढ़ें- बिहार: गिरिराज सिंह के 'बड़बोलेपन' से बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व नाराज, जेपी नड्डा ने दी गठबंधन धर्म निभाने की नसीहत.

अब, गिरिराज सिंह ने खुद फिल्म निर्माताओं से उन पर इस तरह के पोस्टर नहीं बनाने का आग्रह किया है, ऐसे में फिल्म का भविष्य अनिश्चित है. गिरिराज सिंह 17वीं लोकसभा में बेगूसराय संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2019 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).