दिल्ली में बिना इजाजत रैली निकालने पर गौतम गंभीर की बढ़ी मुश्किल, चुनाव अधिकारी के आदेश पर FIR दर्ज

क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर की मुश्किलें इन दिनों खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला है दिल्ली में बिना इजाजत के रैली निकालने को लेकर है. चुनाव आयोग की तरफ से दिल्ली पुलिस को आदेश दिया है कि बिना इजाजत के रैली निकालने को लेकर पुलिस उनके खिलाफ एफआईआर करे.

गौतम गंभीर ( फोटो क्रेडिट - Twitter )

नई दिल्ली: क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की मुश्किलें इन दिनों खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. उनके खिलाफ अभी दो आईडी कार्ड रखने वाला मामला अभी सुलझा ही नहीं था कि नया एक और मामले उनके खिलाफ आ गया है. ताजा मामला है दिल्ली में बिना इजाजत के रैली निकालने को लेकर है. चुनाव आयोग की तरफ से दिल्ली पुलिस को आदेश दिया है कि बिना इजाजत के रैली निकालने को लेकर पुलिस उनके खिलाफ एफआईआर करे. चुनाव आयोग के आदेश के बाद पुलिस ने गौतम गंभीर के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज किया है.

गौतम गंभीर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर ईस्ट दिल्ली से चुनाव लड़ रहा है. उन्होंने खुद के जीत के लिए इस लोकसभा क्षेत्र में बिना चुनाव आयोग के इजाजत के एक रैली निकाली. जिस रैली के बारे में चुनाव आयोग को खबर लगने के बाद आयोग ने रिटर्निंग ऑफिसर को दिल्ली पुलिस से गौतम गंभीर के खिलाफ एफआईआर करने को कहा. गौतम गंभीर के खिलाफ जो कार्रवाई की जा रही है वह डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. गौतम गम्भीर के खिलाफ मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का पालन न करने को लेकर पुलिस को शिकायत मिली थी. जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. यह भी पढ़े: बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर का नाम वोटर लिस्ट में दो जगहों पर, छह महीने का कारावास या हो सकता है नामांकन रद्द!

बता दें इससे पहले आम आदमी पार्टी की पूर्वी दिल्ली की प्रत्याशी आतिशी मारलेना ने गौतम गंभीर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. आतिशी का आरोप था कि गौतम गंभीर दो जगह से वोटर आई कार्ड हैं. इसलिए सेक्शन 155(2) के तहत तीस हज़ारी कोर्ट में शिकायत दर्ज कर इसकी पुलिसिया जांच करने की मांग की थी.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट