लोकसभा चुनाव 2019: दिग्विजय सिंह के समर्थन में उतरे साधु-संत, भोपाल की सड़कों पर कर रहे हैं प्रचार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopa) से कांग्रेस के उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समर्थन में बुधवार को साधु-संतों की टोली सड़कों पर उतरी है. वे भोपाल की सड़कों पर घूमकर सिंह के लिए वोट मांग रहे हैं.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopa) से कांग्रेस के उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के समर्थन में बुधवार को साधु-संतों की टोली सड़कों पर उतरी है. वे भोपाल की सड़कों पर घूमकर सिंह के लिए वोट मांग रहे हैं. राजधानी में बुधवार को साधु-संतों ने पूजा-अर्चना कर पुराने भोपाल में रोड शो शुरू किया. साधु संतों की इस टोली का नेतृत्व कंप्यूटर बाबा (Computer Baba) कर रहे हैं. इस रोड शो में दिग्विजय सिंह भी साथ में हैं.
रोड शो में शामिल साधु-संतों के हाथ में भगवा और कांग्रेस का झंडा भी है. यह रोड शो पीरगेट सहित भोपाल की संकरी गलियों से होकर गुजर रहा है. कंप्यूटर बाबा का कहना है, "सिंह को जिताने साधु-संत भोपाल आए हैं. इस रोड शो में शामिल होने देश के विभिन्न हिस्सों से साधु-संत पहुंचे हैं." यह भी पढ़े: भोपाल: दिग्विजय सिंह के समर्थन में हजारों साधुओं के साथ कूदे कम्प्यूटर बाबा, कहा- अब राम मंदिर नहीं तो मोदी नहीं
इससे पहले मंगलवार को राजधानी में जमा हुए साधुओं ने कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में हठयोग किया था. इस मौके पर दिग्विजय सिंह भी पत्नी के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचे थे और हवन कुंड में आहूति दी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2019 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

