बिहार: मुजफ्फरपुर के होटल से EVM और VVPAT मशीन बरामद, बवाल के बाद डीएम ने दिया जांच का आश्वासन
बिहार के मुजफ्फरपुर के पास स्थित एक होटल से 6 ईवीएम मशीन (EVM) बरामद किया गया है. जिसके बाद जिले के अधिकारियों ने मशीन को अपने कब्जे में लिया.
पटना: बिहार की मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट (Muzaffarpur Lok Sabha Seat) पर सोमवार को पांचवें चरण के लिए वोट डाला गया. इस दौरान शहर के पास बने एक होटल से 6 ईवीएम और वीवीपीएटी (EVM,VVPAT) मशीन बरामद किया गया. जिसके बाद विरोधी दल के समर्थकों ने होटल के बाहर जमकर हंगामा मचाया. उनके हंगामा को देख जिले के अधिकारियों ने मशीन को अपने कब्जे में लिया. जिसके बाद लोगो को आश्वासन दिया गया कि होटल से बरामद हुए मशीनों को लेकर जांच करवाई जायेगी.
बरामद मशीनों को लेकर मुजफ्फरपुर जिले के डीएम अलोक रंजन घोष (Alok Ranjan Ghosh ) ने मीडिया से बात करते हए कहा कि इस लापरवाही को लेकर लेकर विभाग की तरफ से जांच करवाई जाएगी. उन्होंने यह भी कहा है कि इस मामले पर कस्टोडियन सेक्टर मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी करते हुए इस पर स्पष्टीकरण मांगा गया है कि आखिर ये EVM होटल में कैसे पहुंचे. हालांकि इसके पहले अलोक रंजन की तरफ से कहा गया था कि चुनाव के दौरान मशीने ख़राब यदि हो जाती है. इसलिए कुछ मशीनों को रिप्लेस करने के लिए होटल पर रखा गया था. यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में मां ने डाला अपनी पसंद की पार्टी को वोट तो बेटे ने तोड़ डाली EVM
Alok Ranjan Ghosh, DM, Muzaffarpur: He shouldn't have unloaded the machines in the hotel which is against rules. Since he has violated an departmental investigation will be done. #Bihar https://t.co/2LA0O6DGg1
— ANI (@ANI) May 7, 2019
बता दें कि बिहार में कुल 40 लोकसभा की सीटें है. इस राज्य में पांच चरण के लिए वोटिंग होने के बाद दो और चरण 12 और 19 मई को मतदान होने है. जिन वोटों की गिनती 23 मई की जाने वाली है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2019 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

