देश

लोकसभा चुनाव 2019: चेन्नई के क्लेरियन होटल में मतदाताओं को खाने के बिल पर दिए जा रहें हैं 50 प्रतिशत छूट

शहर के क्लेरियन होटल के अध्यक्ष ने गुरुवार को मतदाताओं को भोजन बिल पर 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है. यह छूट तमिलनाडु की 38 लोकसभा सीट और 18 विधानसभा सीटों पर मतदान करने वालों को मिलेगी

लोकसभा चुनाव  2019: चेन्नई के क्लेरियन होटल में मतदाताओं को खाने के बिल पर दिए जा रहें हैं 50 प्रतिशत छूट
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-ANI)

चेन्नई: शहर के क्लेरियन होटल के अध्यक्ष ने गुरुवार को मतदाताओं को भोजन बिल पर 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है. यह छूट तमिलनाडु की 38 लोकसभा सीट और 18 विधानसभा सीटों पर मतदान करने वालों को मिलेगी. होटल के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हम उन अतिथियों को 50 प्रतिशत छूट का लाभ देंगे, जो मतदान का प्रमाण दिखाएंगे. यह छूट नाश्ता, दोपहर के भोजन और रात के खाने पर मिलेगी."

उनके अनुसार मॉल के कुछ भोजनालयों में भी मतदाताओं के लिए छूट की पेशकश की गई है. सुबह 7 बजे से जारी मतदान में करीब 5.8 करोड़ मतदाता लोकसभा के 822 और विधानसभा चुनाव के 269 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2019 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).