लोकसभा चुनाव 2019: बीएसपी ने राजस्थान में जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट
बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने राजस्थान की छह और सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा शनिवार को की.
जयपुर: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने राजस्थान की छह और सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा शनिवार को की. पार्टी का कहना है कि वह राज्य की सभी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अब तक कुल 11 सीटों पर नाम घोषित कर चुकी है. पार्टी ने बर्खास्त आईपीएस पंकज चौधरी को बाड़मेर से अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं मुकुल पंकज चौधरी को पार्टी ने जोधपुर से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने जयपुर शहर से पूर्व आईएएस (Ex- IPS) उमराव सालोदिया, जालौर से भागीरथ बिश्नोई, पाली से शिवाराम मेघवाल तथा चित्तौड़गढ़ से डा जगदीश शर्मा को प्रत्याशी बनाया है.
पार्टी ने इससे एक अप्रैल को पांच सीटों के लिए प्रत्याशी उतारे थे जिनमें पार्टी ने अलवर से इमरान खान, कोटा से हरीश कुमार, झालावाड़ा बारां से डा बद्री प्रसाद, उदयपुर से केशुलाल व अजमेर सीट पर कर्नल दुर्गालाल को टिकट दिया है. यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019: मेनका गांधी का मायावती पर बड़ा हमला, कहा- सुल्तानपुर सीट के लिए 15 करोड़ में बेचा टिकट
उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने छह सीटें जीतीं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार खासकर पूर्वी राजस्थान की कुछ लोकसभा सीटों पर उसका अच्छा खासा जनाधार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2019 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

