देश

G20 Summit: महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे विदेशी मेहमान, बैकग्राउंड साबरमती की फोटो, PM मोदी ने बताई बापू की कहानी

राजघाट पर महात्मा गांधी को नमन करने के लिए विदेशी मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. यहां पीएम मोदी सभी मेहमानों को खादी का स्टॉल पहनाकर स्वागत कर रहे हैं. इसके साथ ही साबरमती के बैकड्रॉप पर PM मोदी मेहमानों को बापू की कहानी भी बता रहे हैं.

G20 Summit: महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे विदेशी मेहमान, बैकग्राउंड साबरमती की फोटो, PM मोदी ने बताई बापू की कहानी

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन: आज G20 समिट का दूसरा दिन है. आज भारत ब्राजील को 2024 में जी20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी सौंपेगा. दिल्ली में मौजूद दुनिया के बड़े नेता महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर पहुंच रहे हैं. वहां सभी नेता पुष्पांजलि अर्पित कर रहे हैं. यहां पीएम मोदी सभी मेहमानों को खादी का स्टॉल पहनाकर स्वागत कर रहे हैं. इसके साथ ही साबरमती के बैकड्रॉप पर PM मोदी मेहमानों को बापू की कहानी भी बता रहे हैं.

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे.

कोमोरोस संघ के राष्ट्रपति और अफ्रीकी संघ (AU) के अध्यक्ष अज़ाली असौमानी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे.

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे.

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे.

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे.

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे.

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे.

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचीं.

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनॉथ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे.

ओमान के उप प्रधानमंत्री असद बिन तारिक बिन तैमूर अल सैद महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे.

विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे.

IMF (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचीं.

एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष मासात्सुगु असकावा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे.

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे.

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे.

सुबह 10 बजे के बाद G20 समिट का तीसरा और आखिरी सेशन (वन फ्यूचर) शुरू होगा. ब्रिट्रेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे. इसके लिए मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2023 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).