दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व BJP विधायक हरशरण सिंह बल्ली 'आप' में शामिल

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले यहां नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है. नवीनतम घटनाक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और हरिनगर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे हरशरण सिंह बल्ली शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए.

बीजेपी पूर्व विधायक हरशरण सिंह बल्ली आप में शामिल (Photo Credits IANS)

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले यहां नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है. नवीनतम घटनाक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और हरिनगर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे हरशरण सिंह बल्ली (Harsharan Singh Balli) शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए.वह मदनलाल खुराना सरकार में मंत्री रह चुके हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हरिनगर सीट से प्रबल दावेदार होने के बावजूद बल्ली की जगह भाजपा ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा को मैदान में उतारा है.  माना जा रहा है कि इसी बात से नाराज बल्ली ने पार्टी छोड़ी है.

1993 से 2013 तक विधायक रहे बल्ली को 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने टिकट न देकर उनकी हरिनगर सीट अकाली दल को सौंप दी थी। इसके बाद वह नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हुए और वहां से चुनाव लड़ा. कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हार जाने के बाद फिर वर्ष 2014 में उनकी भाजपा में वापसी हुई थी. अब एक बार फिर विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा का साथ छोड़कर आप का दामन थाम लिया है. यह भी पढ़े: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: केजरीवाल का शाह पर पलटवार, कहा- सिर्फ वाईफाई नहीं बल्कि बैटरी चार्जिग भी फ्री है

आप में शामिल होने के बाद बल्ली ने आईएएनएस से कहा, "अरविंद केजरीवाल दिल्ली को मां की तरह मानकर सेवा कर रहे हैं. जिस तरह से उन्होंने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में क्रांति लाने का काम किया है, उससे प्रभावित होकर मैं आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ हूं। आप के पास ही दिल्ली के विकास का विजन है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 17, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में क्या हैं सोने के दाम? चेक करें 22K और 24K की कीमतें

Heatwave Alert: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का अलर्ट, 40 डिग्री के पार जाएगा पारा, प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता