देश

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कांग्रेस के मुख्यंमत्रियों से की मुलाकात, अहम मुद्दों पर चर्चा

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने शनिवार को नीति आयोग की गवनिर्ंग काउंसिल (Governing Council) की बैठक में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा के लिए शनिवार को कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कांग्रेस के मुख्यंमत्रियों से की मुलाकात, अहम मुद्दों पर चर्चा
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के नेता (Photo Credits : IANS)

नई दिल्ली :  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने शनिवार को नीति आयोग की गवनिर्ंग काउंसिल (Governing Council) की बैठक में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा के लिए शनिवार को कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. पार्टी कार्यालय में आयोजित इस बैठक में मध्य प्रदेश (कमलनाथ), राजस्थान (अशोक गहलोत), पुडुचेरी (वी. नारायणसामी) और कर्नाटक (एच. डी. कुमारस्वामी) के मुख्यमंत्री ने भाग लिया.

एक कांग्रेस नेता ने कहा, "उन्होंने आज की बैठक में कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा शासित राज्यों के उठाए जाने वाले प्रस्तावित एजेंडे और मुद्दों पर चर्चा की." नीति अयोग बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2019 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).