Former Assam CM Tarun Gogoi Passes Away: असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई का 86 साल की उम्र में निधन

सम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का सोमवार को निधन हो गया है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह जानकारी दी. 86 साल के गोगोई पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे.

असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (Photo Credits: PTI)

गुवाहाटी: असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का सोमवार को निधन हो गया है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह जानकारी दी. 86 साल के गोगोई पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे. इससे पहले सोमवार सुबह जानकारी सामने आई थी कि तरुण गोगोई की हालत बेहद नाजुक है. उनकी देख भाल कर रहे चिकित्सकों ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री की हालत "बेहद, बेहद नाजुक" है. 84 वर्षीय तरुण गोगोई का इलाज गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (Gauhati Medical College Hospital) में इलाज चल रहा था.

गोगोई 25 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और इसके अगले दिन उन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. इसके बाद 25 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी. इसके बाद पूर्व सीएम को 2 नवंबर को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को वेंटिलेटर पर रखा गया था.

ANI अपडेट:

गोगोई की देख भाल कर रहे डॉक्टरों ने बताया था कि उनके विभिन्न अंगों के काम करना बंद कर दिया था, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. पूर्व सीएम गोगोई के बेटे के साथ जीएमसीएच में मौजूद असम के स्वास्थ्य मंत्री ​हेमंत विस्व सरमा ने इससे पहले कहा था, ''पूर्व मुख्यमंत्री की स्थिति बहुत नाजुक एवं ​चिंताजनक है. वह पूरी तरह जीवन रक्षक उपकरण पर हैं. अब उनकी स्थिति में सुधार के लिये ईश्वर का आशीर्वाद और लोगों की प्रार्थना आवश्यक है.''

सरमा ने कहा कि गोगोई के अंगों ने काम करना बंद कर दिया है, दिमाग को कुछ संकेत मिल रहे हैं, आंखें चल रही हैं और पेसमेकर लगाये जाने के बाद उनका दिल काम कर रहा है और इसके अलावा कोई अंग काम नहीं कर रहा है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गोगोई का रविवार को छह घंटे तक डाय​लिसिस हुआ था और यह दोबारा विषाक्त चीजों से भर गया है. ऐसी हालत नहीं है कि डायलिसिस दोबारा किया जाए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट