कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी और सिद्धारमैया सहित डीके शिवकुमार- जी परमेश्वर के खिलाफ केस दर्ज, यह है पूरा मामला

बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru Police) ने कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी और सिद्धारमैया के साथ जी परमेश्वर, डीके शिवकुमार, दिनेश गुंडु राव, पूर्व बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त सुनील कुमार समेत कुछ लोगों पर मानहानि और देशद्रोह का केस दर्ज किया है.

पूर्व सीएम कुमारस्वामी और सिद्धारमैया Photo Credit- IANS)

बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru Police) ने कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी और सिद्धारमैया के साथ जी परमेश्वर, डीके शिवकुमार, दिनेश गुंडु राव, पूर्व बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त सुनील कुमार समेत कुछ लोगों पर मानहानि और देशद्रोह का केस दर्ज किया है. निचली अदालत ने एक शिकायत आधार पर कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु पुलिस को पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) और सिद्धारमैया (Siddaramaiah) के खिलाफ आईपीसी की धारा 20 के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया. मिली जानकारी के मुताबिक एफआईआर बुधवार को दर्ज की गई थी. यह केस मल्लिकार्जुन नामक एक शख्स की शिकायत पर दर्ज किया गया है.

तत्कालीन मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर आरोप है कि उन्होंने जेडीएस और कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर आयकर विभाग छापे के बारे में मीडिया को जानकारी लीक की थी. यह जानकारी छापेमारी से पहले ही लीक हो गई थी, मामले में निचली अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया.

यह भी पढ़ें- कर्नाटक उपचुनाव 2019: सिद्धारमैया का दावा 15 में से कम से कम 12 सीटें जीतेगी कांग्रेस, सीएम येदियुरप्पा को देना होगा इस्तीफा. 

मानहानि और देशद्रोह का केस दर्ज-

क्या है पूरा मामला ?

शिकायतकर्ता मल्लिकार्जुन का आरोप है कि कुमारस्वामी ने जेडीएस और कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी से पहले जानकारी मीडिया को लीक की थी. इसके अलावा मार्च महीने में गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री रहते कुमारस्वामी ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वरा और गठबंधन सरकार के कई अन्य मंत्रियों के साथ क्वींस रोड स्थित आयकर विभाग के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था.

शिकायतकर्ता मल्लिकार्जुन ने कहा, जेडीएस और कांग्रेस ने अपने नेताओं के खिलाफ आयकर विभाग के छापों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन के दौरान आईटी अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की गई थी, बीजेपी का एजेंट जैसे नारे भी लगाए गए थे. यह स्पष्ट रूप से मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का  उल्लंघन है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट