Farm Bills 2020: कृषि बिल को लेकर घमासान जारी, बीजेपी का विपक्ष पर निशाना, "जब मुद्दा नहीं होता तो अफवाह फैलाते हैं"

कृषि से जुड़े नए बने कानूनों के मुद्दे पर भाजपा लगातार जनजागरण अभियान चला रही है. इस सिलसिले में दिल्ली इकाई की ओर से बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा गया. नई दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जब विपक्ष के नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं होता है, तो वह अफवाह फैलाने का काम करते हैं. भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि, "कृषि कानूनों से किसान समृद्ध होगा और बिचौलियों को भी अनुशासित किया जा सकेगा.

बीजेपी (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर. कृषि से जुड़े नए बने कानूनों के मुद्दे पर भाजपा लगातार जनजागरण अभियान चला रही है. इस सिलसिले में दिल्ली इकाई की ओर से बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा गया. नई दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जब विपक्ष के नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं होता है, तो वह अफवाह फैलाने का काम करते हैं. भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि, "कृषि कानूनों से किसान समृद्ध होगा और बिचौलियों को भी अनुशासित किया जा सकेगा. मोदी सरकार का यही उद्देश्य है कि देश के किसानों को उपनिवेशवाद से मुक्त किया जाए और राजनीतिक हथकंडों के कारण उन्हें शोषित न होना पड़े."

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि, "जिस आम आदमी पार्टी का जन्म एक किसान गजेन्द्र की शहादत पर तालियां बजाते हुए हुआ हो वो किसानों के हित की बात सोच भी कैसे सकती है? दिल्ली के किसानों की बदहाली की जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ केजरीवाल सरकार की है लेकिन फिर भी केजरीवाल सरकार के मंत्री कृषि बिल के नाम पर तमाशा करते दिख जाएंगे." यह भी पढ़ें-Farm Bills 2020: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कहा-वो बिचौलियों के समर्थन में जब सड़क पर उतरते हैं तो देश को आश्चर्य नहीं होता

आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि, "दिल्ली भाजपा यह मांग करती है कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के किसानों को किसान का दर्जा दें, कृषि यंत्रों की खरीद पर, बिजली में उन्हें सब्सिडी दी जाए, उन्हें ट्यूबवेल लगाने की अनुमति दी जाए.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Toss Winner Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी