आज तक एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के अनुसार महाराष्ट्र के सभी पांच रीजनों में बीजेपी-शिवसेना आगे बताई जा रही है.
Maharashtra Election Exit Poll Results 2019 Live Updates: महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना को मिल सकता है बहुमत, कांग्रेस एनसीपी को लग सकता है झटका
यहां पढ़ें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 एग्जिट पोल के लाइव अपडेट्स.
महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) की 288 सीटों पर वोटिंग पूरी हो चुकी है. सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे चली. राज्य में किसकी सरकार बनने जा रही है. जनता का यह फैसला ईवीएम में सुरक्षित हो चुका है. इस चुनाव में लिए मतदाताओं में बेहद उत्साह देखा गया. वोटिंग के लिए बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनेता पोलिंग बूथ में दिखाई दिए. वोटिंग पूरी होने के बाद एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं. शुरूआती रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला कड़ा दिख रहा है. महाराष्ट्र में चुनावी मैदान में कुल 3, 237 उम्मीदवार हैं.
इस बार के चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन में उतरी है तो वहीं कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी साथ दम भर रही हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में शिवसेना और बीजेपी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. वहीं कांग्रेस और एनसीपी ने भी अलग-अलग ही चुनाव लड़ा था. पिछले चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी.
बीजेपी को कुल 122 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, वहीं शिवसेना 63 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही. चुनाव के बाद दोनों पार्टियों ने गठबंधन किया और बीजेपी के देवेंद्र फड़णवीस राज्य के मुख्यमंत्री बने. पिछले चुनावों में कांग्रेस को कुल 41 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था. एग्जिट पोल आना शुरू हो गया है. एग्जिट पोल के लाइव अपडेट्स यहां पढ़िए.