पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज, कहा- मोदी जैसा अभिनेता नहीं देखा
लोकसभा चुनाव 2019 का चुनावी बिगुल बज चुका है राजनीतिक पार्टियों के नेता जीत के लिए के दूसरे पर जीत को लेकर बयान बाजी कर रहे है. इन्हीं नेताओं के बयान बाजी में जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का पीएम मोदी को लेकर एक बयान आया है. उन्होंने पीएम मोदी को अपने बयान में अभिनेता करार दिया है.
श्रीनगर: लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) का चुनावी बिगुल बज चुका है राजनीतिक पार्टियों के नेता जीत के लिए के दूसरे पर जीत को लेकर बयान बाजी कर रहे है. इन्हीं नेताओं के बयान बाजी में जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) का पीएम मोदी को लेकर एक बयान आया है. उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए हमला किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अभिनेता हैं और "मैंने कभी मोदी जैसा अभिनेता नहीं देखा है."
फारूक अब्दुल्ला इस बयान को गांदरबल कस्बे में नेशनल कान्फ्रेंस समर्थकों की सभा को संबोधित करने के दौरान दिया. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "मोदी में देश को चलाने की क्षमता नहीं है. वह एक अभिनेता हैं। मैंने अभी तक उन जैसा अभिनेता कभी नहीं देखा है."फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर सीट से इस बार फिर लोकसभा उम्मीदवार हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2019 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

