ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विपक्षी दलों पर बोला हमला, कहा- जनता मजबूर नहीं मजबूत सरकार चाहती है
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ऊर्जा मंत्री एवं प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा (Shrikant Sharma) ने विपक्षी दलों पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जनता मजबूर नहीं मजबूत सरकार चाहती है जिससे नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की मजबूत इमारत का लक्ष्य पूरा हो सके.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ऊर्जा मंत्री एवं प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा (Shrikant Sharma) ने विपक्षी दलों पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जनता मजबूर नहीं मजबूत सरकार चाहती है जिससे नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की मजबूत इमारत का लक्ष्य पूरा हो सके. उन्होंने सोमवार को एक बयान में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बहुजन सामज पार्टी (Bahujan Samaj Party) पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने बुआ और बबुआ के करप्शन कुशासन की नजीर वाली, भू माफिया, जाति और धर्म विशेष को तवज्जो देने वाली सरकार देखी है.
वहीं, मोदी और योगी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य को लेकर चलने वाली सीमा के उस पार आतंकवादी मुल्क पाकिस्तान को उसके घर में जाकर उसी की भाषा में जवाब देनी वाली सरकार भी देखी है . उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन को अपनी करारी पराजय उत्तर प्रदेश की दीवारों पर स्पष्ट लिखी दिखाई दे रही है. इसी बौखलाहट में बुआ और बबुआ दोनों ही बद्जुबानी पर उतारू हैं.
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: जानें वाराणसी-मैनपुरी समेत उत्तर प्रदेश की सभी VVIP सीटों पर कब होगी वोटिंग
शर्मा ने कहा कि नापाक गठबंधन वाले दोनों दलों के नेताओं को चुनाव में अपनी हार साफ तौर पर दिखाई दे रही है और उनका मनोबल पहले से ही टूट चुका है. उन्होंने कहा कि यह जनता जानती है और चुनाव में एक बार फिर मोदी जी की जीत का मार्ग जनता ही फिर से प्रशस्त करेगी और उन्हें ही अपना आशीर्वाद देगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2019 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

