देश

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, इनामी नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली मारा गया है. इस दौरान पुलिस का एक जवान भी शहीद हो गया. नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार, कटे कल्याण क्षेत्र में डीआरपी के जवान सर्चिंग पर निकले थे. मारे गए नक्सली के साथ कई और साथियों के होने की संभावना जताई जा रही है.

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, इनामी नक्सली ढेर
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

दंतेवाड़: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा (Dantewada) में मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली मारा गया है. इस दौरान पुलिस का एक जवान भी शहीद हो गया. नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार, कटे कल्याण क्षेत्र में डीआरपी (DRP) के जवान सर्चिंग पर निकले थे.

इसी दौरान तुमकपाल क्षेत्र के पीटेपाल के जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी. दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया. मारे गए नक्सली की पहचान आठ लाख रुपये के इनामी देवा मुचाकी के तौर पर हुई है.

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों और नक्सलियो के बीच मुठभेड़, एक DRG जवान शहीद

इस दौरान एक पुलिस जवान भी शहीद हो गया, जिसकी हार्ट अटैक के चलते मौत हुई. नक्सली के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं. सूत्रों के अनुसार, ये नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे. पुलिस की सतर्कता के चलते बड़ी वारदात होने से बच गई. मारे गए नक्सली के साथ कई और साथियों के होने की संभावना जताई जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2019 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).