जरुरी जानकारी

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार बोले- देश में रोजगार की कमी नहीं, उत्तर भारतीयों में योग्यता की कमी- देखें Video

केंद्रीय मंत्री ने कहा, हम इसी मंत्रालय को देखने का काम करते हैं. इसलिए मुझे जानकारी है कि देश में रोजगार की कोई कमी नहीं है. गंगवार ने कहा कि देश में योग्य नौजवानों की कमी है.

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार बोले- देश में रोजगार की कमी नहीं, उत्तर भारतीयों में योग्यता की कमी- देखें Video
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार (Photo Credit- PTI)

केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार (Santosh gangwar) ने कहा है कि देश में रोजगार (Jobs) की कोई कमी नहीं है. गंगवार ने कहा कि देश में योग्य नौजवानों की कमी है. संतोष गंगवार ने कहा कि हमारे उत्तर प्रदेश में जो रिक्रूटमेंट करने आते हैं, वो इस बात का सवाल करते हैं कि जिस पद के लिए हम रख रहे हैं उस क्वालिटी का व्यक्ति हमें नहीं मिल रहा है. कमी है तो योग्य लोगों की. केंद्रीय मंत्री गंगवार ने कहा, 'आजकल अखबारों में रोजगार की बातें आ रही है, हम इसी मंत्रालय को देखने का काम करते हैं. मैं कह सकता हूं कि देश के अंदर रोजगार की कमी नहीं है, रोजगार बहुत है, कमी योग्यता की है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, हम इसी मंत्रालय को देखने का काम करते हैं. इसलिए मुझे जानकारी है कि देश में रोजगार की कोई कमी नहीं है. रोजगार बहुत है. रोजगार दफ्तर के आलावा हमारा मंत्रालय भी इसकी मॉनिटरिंग कर रहा है. जो भी कंपनियां रोजगार देने आती हैं, उनका भी यही कहना होता है कि उन युवाओं में योग्यता नहीं है. गंगवार ने कहा, मंदी की बात समझ में आ रही है, लेकिन रोजगार की कमी नहीं है. संतोष गंगवार ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब सुस्त अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है.

यह भी पढ़ें- NCP चीफ शरद पवार ने पाकिस्तान की तारीफ में गढ़े कसीदे, कहा- पड़ोसी देश में बहुत प्यार मिला, यहां झूठ बोलकर पैदा किया जा रहा है डर. 

उत्तर भारतीयों में योग्यता की कमी-

केंद्रीय मंत्री गंगवार आईवीआरआई के सभागर में केंद्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उपलब्धियों और भावी योजनाओं की जानकारी दे रहे थे. देश की अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं. केंद्रीय मंत्री कहा कि मोदी सरकार ने पिछले पांच साल में अपने कार्य से जनता में शासन के प्रति विश्वास जगाया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2019 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).