बिहार में मतगणना प्रारंभ, 9 सीटों पर NDA आगे, कन्हैया कुमार कुमार पिछड़े
बिहार के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह के मुताबिक, हर संसदीय सीट के लिए विधानसभावार मतों की गिनती की जा रही है।
पटना. बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार को मतगणना शुरू हो गयी है। इन सीटों के परिणाम से पांच केंद्रीय मंत्रियों सहित 820 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। बिहार के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह के मुताबिक, हर संसदीय सीट के लिए विधानसभावार मतों की गिनती की जा रही है। राज्य की कुल 40 लोकसभा सीटों में से नालंदा, बेगूसराय और आरा में विधानसभा की सात-सात सीटें हैं। वहीं अन्य सीटों में विधानसभा की छह-छह सीटें हैं।
उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे के बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे और दोपहर दो बजे से परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।
राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) कुंदन कृष्णन ने कहा कि सभी मतगणना केंद्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। इन सीटों के नतीजों से केंद्रीय मंत्रियों रविशंकर प्रसाद, राधा मोहन सिंह, रामकृपाल यादव, आरके सिंह और अश्विनी कुमार चौबे के भाग्य का फैसला होगा।
इसके अलावा सिने स्टार शत्रुघन सिन्हा, भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह, छात्र नेता कन्हैया कुमार के भाग्य का फैसला भी होगा।
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2019 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

