देश

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के रुझान के लिए पेश किया वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप

चुनाव आयोग ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए होने वाली मतगणना में ताजा रुझानों और परिणामों के लिए मोबाइल एप वोटर हेल्पलाइन पेश किया है. चुनाव आयोग ने डिजिटल मोर्चे पर अपनी पहुंच का विस्तार किया है. इससे पहले उसने चुनाव के दौरान मतदान की जानकारी के लिए वोटर टर्नआउट एप पेश किया था.

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के रुझान के लिए पेश किया वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप
चुनाव आयोग (Photo Credit- File Photo)

चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए होने वाली मतगणना में ताजा रुझानों और परिणामों के लिए मोबाइल एप वोटर हेल्पलाइन पेश किया है. चुनाव आयोग ने डिजिटल मोर्चे पर अपनी पहुंच का विस्तार किया है. इससे पहले उसने चुनाव के दौरान मतदान की जानकारी के लिए वोटर टर्नआउट एप पेश किया था.

वोटर हेल्पलाइन एप एंड्रायड और आईफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. इसे अब तक 50 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है. वोटर टर्नआउट एप को एक लाख लोगों ने डाउनलोड्स किया था. वोटर हेल्पलाइन एप पर सभी उम्मीदवारों के विवरण लिए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- ईवीएम-वीवीपीएटी विवाद: DMK ने साधा चुनाव आयोग पर निशाना

एप से 2009 और 2014 लोकसभा चुनाव के विवरण भी लिए जा सकते हैं. इस एप को जनवरी 2019 में लांच किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2019 06:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).