Election 2019: लोकसभा के साथ इन 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान, जम्मू-कश्मीर पर सस्पेंस बरकरार

माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 7-8 चरणों में हो सकते हैं. इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों का भी ऐलान संभव है. हालांकि, जम्मू-कश्मीर को लेकर स्थिति साफ नहीं है.

चुनाव आयोग (Photo Credit- File Photo)

चुनाव आयोग (Election Commission 2019) रविवार शाम 5 बजे लोकसभा और विधानसभा चुनावों का ऐलान कर सकता है. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 7-8 चरणों में हो सकते हैं. इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों का भी ऐलान संभव है. हालांकि, जम्मू-कश्मीर को लेकर स्थिति साफ नहीं है. दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा (Sunil Arora) यह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

बता दें कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त होना है. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. सिक्किम विधानसभा का कार्यकाल 27 मई, आंध्र प्रदेश का कार्यकाल 18 जून, उड़ीसा का कार्यकाल 11 जून और अरूणाचल प्रदेश की विधानसभा का कार्यकाल जून के पहले हफ्ते में पूरा हो रहा है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव को लेकर स्थिति साफ नहीं है. लेकिन अंतिम चरण या फिर बाकी राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराए जा सकते हैं. घाटी में सुरक्षाबल चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं और स्थिति को सामान्य रखने के लिए सरकार की तरफ से भी हर संभव प्रयास किए गए हैं. संभावना है कि जम्मू क्षेत्र और कश्मीर क्षेत्र में अलग-अलग चरणों में चुनाव हो सकते हैं. पहले जम्मू में चुनाव, इसके बाद कश्मीर में चुनाव कराए जा सकते हैं. हालांकि जम्मू कश्मीर पर अंतिम फैसला चुनाव आयोग को लेना है, उसके बाद ही स्थिति साफ होंगी. यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: आज हो सकता है तारीखों का ऐलान, EC ने शाम 5 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले चरण का चुनाव 10 अप्रैल को हो सकता है, और पिछली बार की ही तरह इस बार भी 16 मई को वोटों की गिनती की जा सकती है. सबसे अधिक 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में 7-8 चरणों, बिहार और पश्चिम बंगाल में 5-6 चरणों में चुनाव हो सकते हैं. पूर्वोत्तर के राज्यों समेत छोटे राज्यों में एक ही चरण में चुनाव हो सकते हैं. इसके अलावा नक्सल प्रभावित प्रदेशों जैसे- छत्तीसगढ़, झारखंड में 3-4 चरणों में चुनाव हो सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'