पीएम मोदी की केदारनाथ यात्रा को चुनाव आयोग की हरी झंडी
पूरे मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि चूंकि यह आधिकारिक यात्रा है, इसलिए आयोग ने प्रधानमंत्री कार्यालय को सिर्फ यह याद दिलाया है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ 10 मार्च से लागू हुई आदर्श आचार संहिता अभी भी प्रभावी है।
नयी दिल्ली. माना जाता है कि चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शनिवार और रविवार को उत्तराखंड स्थित केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा करने की अनुमति दे दी है। लेकिन साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय को याद दिलाया है कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए लागू आदर्श आचार संहिता अभी प्रभावी है। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी की दो दिवसीय उत्तराखंड यात्रा पर निर्वाचन आयोग का रुख पूछा था।
पूरे मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि चूंकि यह आधिकारिक यात्रा है, इसलिए आयोग ने प्रधानमंत्री कार्यालय को सिर्फ यह याद दिलाया है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ 10 मार्च से लागू हुई आदर्श आचार संहिता अभी भी प्रभावी है।
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सातवें और अंतिम चरण का मतदान रविवार 19 मई को होना है। वोटों की गिनती 23 मई को होगी और साथ ही परिणामों की घोषणा भी होगी। विस्तृत जानकारी दिए बगैर एक सूत्र ने कहा, ‘‘यात्रा आधिकारिक है, इसलिए यह की जा सकती है। लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय को यह याद दिलाया गया है कि आदर्श आचार संहिता अभी प्रभावी है।’’
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2019 11:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).