DUSU Elections Results 2019: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP ने लहराया परचम, 3 सीटों पर हासिल की जीत, NSUI को मिला सिर्फ एक पद

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आ गए हैं. चारों सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं. इन चुनावों में बीजेपी समर्थित एबीवीपी ने परचम लहराया है. एबीवीपी के खाते में तीन और जबकि एनएसयूआई को एक पद मिला है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का परचम (Photo Credit- Twitter)

दिल्ली  यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU Election 2019) के नतीजे आ गए हैं. चारों सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं. इन चुनावों में बीजेपी समर्थित एबीवीपी ने परचम लहराया है. एबीवीपी के खाते में तीन और जबकि एनएसयूआई को एक पद मिला है. एबीवीपी को प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट और जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर जीत मिली है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई ने सेक्रेटरी पद पर कब्जा जमाया. गुरुवार को हुए 39.9 प्रतिशत मतदान के बाद शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे मतगणना शुरू हुई थी. शुरुआती रुझानों में एबीवीपी सभी 4 सीटों पर आगे चल रही थी.

एबीवीपी की तरफ से प्रेसिडेंट पद पर अक्षित दहिया ने जीत हासिल की. वहीं  वाइस प्रेसिडेंट पद पर एबीवीपी के उम्मीदवार प्रदीप तंवर और जॉइंट सेक्रेटरी पद पर शिवांगी खरवाल ने कब्जा जमाया. एनएसयूआई के उम्मीदवार आशीष लांबा ने सेक्रेटरी पद पर जीत दर्ज की है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली की सड़कों पर 4 से 15 नवंबर के बीच फिर से Odd-Even फॉर्मूला, सीएम केजरीवाल ने बनाया प्रदूषण रोकने का प्‍लान.

ABVP को तीन पदों पर मिली जीत-

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में इस बार इन तीन प्रमुख छात्र संगठनों का दबदबा था. बीजेपी समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), कांग्रेस समर्थित नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और लेफ्ट समर्थित (AISA) ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन. डीयू के छात्रसंघ चुनाव में पिछली बार की तरह एबीवीपी ने इस बार भी तीन पदों पर जीत हासिल की. एनएसयूआई ने भी पिछली बार की तरह एक पद पर कब्जा जमाया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड